CG Weather: 10 सितंबर से तेज होगी मानसून की रफ्तार, IMD का 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
CG Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश का दौर कमजोर है, लेकिन अगले तीन दिनों में मौसम करवट ले सकता है.
छत्तीसगढ़ का मौसम
CG Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश का दौर कमजोर है, लेकिन अगले तीन दिनों में मौसम करवट ले सकता है. 8 सितंबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बाद इसका असर धीरे-धीरे मध्य हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है. कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.
8 सितंबर से बढ़ेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर को सरगुजा और बलरामपुर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…