CG Weather: रक्षाबंधन पर मानसून बनेगा आफत! IMD ने कई जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिन आफत भरे हो सकते हैं. मानसून के चलते तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
छत्तीसगढ़ मौसम
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिन आफत भरे हो सकते हैं. मानसून के चलते तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान लगभग सामान्य बना रहेगा. वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के की चेतावनी भी जारी की गई है.
प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर
प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावन जताई जा रही है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…