दुर्गा पूजाः इतवारी-शालीमार के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, इस ट्रेन का गिधनी में अस्थायी ठहराव

रायपुर. दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
Rakhi Special Train

फाइल फोटो

रायपुर. दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी. (Itwari Shalimar Puja Special Train)

ट्रेन संख्या 08861 इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल 15, 22 और 29 अक्टूबर को प्रत्येक गुरुवार को इतवारी से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08862 शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल 16, 23 और 30 अक्टूबर को प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6 बजे शालीमार से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुंचेगी.

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी.

पूजा स्पेशल ट्रेन में दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड के 2 कोच, 4 सामान्य, 10 शयनयान, 3 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और 1 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच सहित कुल 20 कोच होंगे.


गिधनी स्टेशन पर 20 से 26 अक्टूबर तक अस्थायी ठहराव

रायपुर. श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस का गिधनी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के गिधनी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस को 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक दो मिनट का ठहराव मिलेगा.

इस अवधि में ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस गिधनी स्टेशन पर शाम 6:18 बजे पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस सुबह 7:44 बजे गिधनी पहुंचेगी और 7:46 बजे रवाना होगी.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Breaking News: स्टेट जीएसटी में थोक में तबादले, 164 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर

ज़रूर पढ़ें