CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन हल्की बारिश के आसार, अब भी सामान्य से 15% कम गिरा पानी, जानें मौसम का हाल
CG Weather Today: प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. फिलहाल मानसून सक्रिय बना हुआ है, लेकिन अब तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.
छत्तीसगढ़ में मौसम
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. फिलहाल मानसून सक्रिय बना हुआ है, लेकिन अब तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.
बारिश के आंकड़े अब भी सामान्य से कम
1 जून से 9 जुलाई के बीच राज्य में 242.8 मिमी (करीब 9.5 इंच) वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में औसतन 284.6 मिमी (करीब 11.2 इंच) बारिश होनी चाहिए थी. इस तरह अब तक लगभग 15 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है. शुक्रवार को दुर्ग में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…