CG News: शराब और कोयला घोटाला मामले में EOW की कार्रवाई, कांग्रेस नेता रामगोपाल के बेटे से की पूछताछ

CG News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और कोल लेवी घोटाले की जांच तेज करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की है.
CG News

रायपुर EOW ऑफिस (फाइल तस्वीर)

CG News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और कोल लेवी घोटाले की जांच तेज करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की है.

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने रामगोपाल अग्रवाल के पिछले तीन वर्षों के ठिकानों, आर्थिक लेन-देन और कथित नेटवर्क से जुड़े कई सवाल किए है. फिलहाल EOW ने पूछताछ को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. एजेंसी का कहना है कि जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शराब और कोयला समेत कई मामलों में जांच जारी

रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ लगभग 3,200 शराब घोटाले, 500 करोड़ रुपये के कोल लेवी वसूली प्रकरण और 127 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाले में जांच चल रही है. जांच एजेंसियों को पहले रामगोपाल के देश के विभिन्न स्थानों और दुबई में होने की सूचनाएं भी मिली थीं,लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है.

रामगोपाल अग्रवाल वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष भी बनाए गए थे. कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि और शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन की ईडी भी जांच की जा रही है. अग्रवाल के फरार होने के बाद प्रदेश कांग्रेस में कोषाध्यक्ष से जुड़े वित्तीय अधिकार और बैंकिंग दस्तावेज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू के पास बताए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- CG News: महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी में जुटी एजेंसी

ज़रूर पढ़ें