दिवाली पर टूट सकता है छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड, 6 दिनों में 62 करोड़ रुपये की शराब बिक्री का अनुमान

CG News: छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन में शराब दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. सामान्य दिनों के मुकाबले शराब की बिक्री दोगुनी तक पहुंच सकती है.
Liquor

शराब

CG News: छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन में शराब दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. सामान्य दिनों के मुकाबले शराब की बिक्री दोगुनी तक पहुंच सकती है. राजधानी रायपुर में अकेले 45 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है.

पिछले साल धनतेरस से भाई दूज तक 61 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई थी. इस बार मांग को देखते हुए सभी शराब दुकानों में अतिरिक्त स्टॉक की व्यवस्था की गई है. ओवररेटिंग और अनियमितता की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. आबकारी विभाग ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं.

खबर काे अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें