Mahtari Vandan Yojana: कब आएगी महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त, इस आसान तरीके से तुरंत चेक करें
महतारी वंदन योजना
Mahtari Vandan Yojana 30th Installation Date: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं को 30वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में इस योजना की 30वीं किस्त कब तक जारी होगी. पैसे आए या नहीं ये कैसे चेक करें. आइए इस खबर में जानते हैं.
30वीं किस्त कब आएगी?
सरकारी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महतारी वंदन योजना की किस्तें आमतौर पर हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती हैं. लेकिन कई बार तारीख आगे भी बढ़ जाती है. जैसे पिछली बार 11 जुलाई को महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त के अंतर्गत प्रदेश की 66.74 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में ₹626.25 करोड़ की राशि अंतरित की गई. इसी ट्रेंड को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि 30 वीं किस्त अगस्त 2026 माह के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है. हालांकि, यह केवल अनुमान है.
पैसे आए या नहीं कैसे चेक करें पैसे?
जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर जब महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है. वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं.
- इसमें आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ के टैब पर क्लिक करना होगा.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं.
- इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर पुल बीच से टूटा, बीच में फंसी चलती बस, अमरकंटक-जबलपुर मार्ग बंद, देखें डायवर्जन रूट
अब तक महतारी वंदन की 29 किस्त जारी
बता दें कि 11 जुलाई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी की थी इसके तहत प्रदेश की 66 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे.