रायपुर के व्यापारिक एसोसिएशन के साथ GST के अधिकारियों की बैठक… इन मुद्दों पर हुई चर्चा
रायपुर. राज्य में कर अनुपालन को प्रोत्साहित करने तथा राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से रायपुर संभाग-1 एवं संभाग-2 के संयुक्त आयुक्तों द्वारा रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई. (Raipur Sarafa Association GST Meeting)
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान ऐसे सराफा व्यापारियों की सूची एसोसिएशन को उपलब्ध कराई गई, जिनके द्वारा GST का नकद भुगतान शून्य अथवा अत्यंत कम किया जा रहा है. संबंधित व्यापारियों से अपने वास्तविक कर दायित्वों के अनुरूप जीएसटी का समुचित नकद भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की गई.
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विभाग को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कर अनुपालन के प्रति जागरूक करने तथा नियमानुसार कर भुगतान के लिए प्रेरित करने में एसोसिएशन द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

इस प्रकार की बैठकों का उद्देश्य स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देना, राजस्व संग्रह में वृद्धि करना तथा विभाग एवं व्यापारिक समुदाय के बीच विश्वास और सहयोग को सुदृढ़ करना है. आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन में राज्य कर विभाग द्वारा राजस्व वृद्धि, पारदर्शी कर प्रशासन तथा Ease of Doing Business को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Raipur Crime News: छोटी उम्र लेकिन कारनामे बड़े, रायपुर पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार