CG Monsoon Session: पिंक ई-रिक्शा में विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, महिला सशसक्तिकरण का दिया संदेश

CG Monsoon Session: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पिंक ई-रिक्शा में विधानसभा पहुंचे.
CG Monsoon Session

पिंक ई-रिक्शा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

CG Monsoon Session: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पिंक ई-रिक्शा में विधानसभा पहुंचे.

पिंक ई-रिक्शा में विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विधानसभा रवाना होने से पहले कहा कि पिंक ई-रिक्शा के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. यह उनके लिए रोजगार का बेहतर माध्यम साबित हो रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. इसके साथ उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पिंक ई-रिक्शा का उपयोग करें, जिससे पिंक दीदियों को रोजगार के अवसर मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

विधानसभा में तीजन बाई को दी गई श्रध्दांजलि

आज पहला दिन लोककला की महान साधिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ. सदन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा और बाद में कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया.

श्रद्धांजलि प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तीजन बाई ने पंडवानी की कापालिक शैली को नई पहचान दिलाई और अपनी अद्भुत कला से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाया. उन्होंने कहा कि कठिन सामाजिक परिस्थितियों के बावजूद तीजन बाई ने अपने संघर्ष और प्रतिभा के बल पर जो मुकाम हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा. उनके निधन से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को अपूरणीय क्षति पहुंची है.

ये भी पढ़ें- CG Savida Teacher Bharti: डीपीआई ने रायपुर के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती की रद्द, 33 स्कूलों में 152 संविदा पद खाली

ज़रूर पढ़ें