CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन कमजोर रहेगा मानसून, बस्तर में बारिश के आसार, कई इलाकों में छाएंगे बादल

Chhattisgarh Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम रहने की संभावना है. हालांकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं.
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में आने वाले दिनों में कमी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम रहने की संभावना है. हालांकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और मौसम के पूरी तरह साफ नहीं होने का अनुमान है.

बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश की संभावना

बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कोंडागांव में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.

कमजोर पड़ रहा मौसम सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और आसपास बना मौसम सिस्टम अब कमजोर हो रहा है. इसका असर प्रदेश में बारिश की गतिविधियों पर भी दिखाई देगा. हालांकि स्थानीय परिस्थितियों के कारण कुछ इलाकों में अचानक बारिश हो सकती है. गरज-चमक के दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

प्रदेश में तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राजधानी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके बाद बारिश की गतिविधियां और कमजोर होने की संभावना है. फिलहाल छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक हल्की बारिश के साथ बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है.

ये भी पढे़ं- CG Weather: धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, इन शहरों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

ज़रूर पढ़ें