CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 दिन थमेगी बरसात, फिर शुरू होगा बारिश का कहर, IMD का अलर्ट

CG Weather Update: छ्त्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है. मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार अभी 2 दिन और आसमान साफ रहेगा. इसके बाद मौसम पलटी मारेगा.
Cg weather update

फाइल फोटो

CG Weather Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश की रफ्तार थमेगी, जिससे उमस बढ़ सकती है. हालांकि, इसके बाद नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मानसूनी गतिविधियां फिर से जोर पकड़ेंगी. मौसम विभाग ने बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों समेत प्रदेश के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आइए जानते है कि कैसा रहेगा आज का मौसम.

इन 16 जिलों में येलो अलर्ट

सरगुजा संभाग: सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, और बलरामपुर.
बिलासपुर संभाग: बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, और सक्ती.
रायपुर और दुर्ग संभाग: रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, और रायगढ़ के कुछ इलाके.

नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के हिस्सों में बना मानसून ट्रफ अब आगे बढ़ रहा है. बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से और पश्चिमी बंगाल तट के पास एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है. इसके असर से 13 से 15 अगस्त के बीच पूरे प्रदेश में भारी मानसूनी गतिविधियां का नया दौर शुरू होने की संभावना है. इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- CG News: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज (12 अगस्त 2026) मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उमस भरा रहेगा, जबकि दोपहर और शाम के समय कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है. मानसून ट्रफ के आगे बढ़ने के कारण भारी बारिश की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा है, जिससे दिन में धूप खिलेगी और उमस बढ़ सकती है.

ज़रूर पढ़ें