CM साय ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा-नक्सलवाद के सफाए का संकल्प पूरा हुआ
सीएम साय
Police Smriti Diwas: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के परिसर में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.इस दौरान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र और पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.
सीएम ने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित भी किया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के सफाए का संकल्प पूरा हुआ है. बस्तर में विकास अंतिम छोर तक पहुंच रही है. अब हमारा संकल्प बस्तर में स्थाई शांति के साथ विकास है. कानून का शासन और नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. शहीद परिवारों के साथ हमेशा सरकार है. अमर शहीदों को नमन करता हूं.
क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस?
पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया. हर वर्ष 21 अक्टूबर को देशभर में शहीद पुलिस जवानों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है.