सोशल मीडिया पर अपलोड हुए AI वीडियो, ईशू को बताया गया देवी-देवताओं का पिता, हिंदू संगठन में आक्रोश

सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर रायपुर में विवाद खड़ा हो गया हो गया है. इन रीलों में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक दावे किए जा रहे हैं.
AI Video Controversy

एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर रायपुर में विवाद खड़ा हो गया हो गया है. कुछ फेसबुक पेजों पर एआई से बनाई गई रील अपलोड की गई हैं. इन रीलों में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक दावे किए जा रहे हैं. कुछ वीडियोज में तो ईशू (Jesus) को हिंदू देवताओं का “पिता” बताया गया है, वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

आपत्तिजनक वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें भगवान विष्णु और भगवान शिव ईशू को अपना पिता बताते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ रीलों में भगवान राम को ईशू से उपदेश लेते हुए और हनुमान जी को ईशू से कमजोर दिखाया गया है. फ्रॉम हेवन टू अर्थ के नाम से फेसबुक पर एक पेज बनाया गया है. इसी पेज पर इस तरह की आपत्तिजनक रील अपलोड हो रही हैं.

दर्जनों वीडियो अपलोड

इस पेज में हिंदू देवी देवताओं को छोटे बताने वाले दर्जनों वीडियो अपलोड है. इन वीडियो को मसीही समाज के लोगों द्वारा वायरल भी किया जा रहा है. ये वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि ये कंटेंट धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश है.

पुलिस में दर्ज कराई जाएंगी शिकायत

इस तस्वीरों और वीडियोज को देखने के बाद बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. हिंदू संगठन जल्द ही इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे और हिंदू धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर जहर उगलने वालों पर ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे.

यह भी पढ़े- Ambikapur: दहेज प्रताड़ना के बीच ट्रिपल तलाक का मामला, पीड़ि‍त बोली- शादी के 5 महीने बाद 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगा

ज़रूर पढ़ें