Vistaar NEWS

हिम्मत है तो चर्चा करके दिखाएं…राहुल गांधी को अमित शाह का चैलेंज, बोले- सच और झूठ का पता चल जाएगा

Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह कार्यक्रम में आज एक दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे. उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से प्रदेश की विभूतियों का सम्मान किया साथ ही महतारी बंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी की. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को संबोधित करते हुए बड़ा संदेश दिया. उन्होंने नक्सलवाद पर बात करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी बड़ी चुनौती दे दी.

विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है छत्तीसगढ़-अमित शाह

मोदी सरकार में नक्सलवाद से मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ अब विकास और सुशासन के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहा है. नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहा हूँ. शाह ने कहा, ” वे अटल बिहारी वाजपेयी जी ही थे जिन्होंने सन् 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी. इस क्षेत्र का विकास रुका हुआ था और उन्होंने इसे बनाया जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सवारने का काम किया था. आज मैं आप सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं कि आज यह प्रदेश नक्सल मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है.”

राहुल गांधी को अमित शाह की चुनौती

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनौती दी है. अमित शाह मंच से कहा कि राहुल गांधी ने अभी नकली संसद बनाकर संसद को मखौल उड़ाया है. नरेंद्र मोदी सरकार हर समस्या पर चर्चा करेगी. संसद में एसआईआर पर स्पेशल सेशन किया जाएगा. राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो चर्चा करके दिखाए. सच कौन है और झूठ कौन है सब पता चल जाएगा. उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से सदन की कार्रवाई नहीं हो पानी उन्होंने संसद को रककर रखा है.

कांग्रेस को निकाल चुके है-अमित शाह

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को निकाल चुके हैं. इनकी नक्सलवाद समाप्त करने की कोई मंशा नहीं थी. हमारी सरकार ने नक्सल उन्मूलन का काम किया है. नहीं यहां पर जिस बच्चे के हाथ में कलम होनी चाहिए थी उसके हाथ में बंदूक थमाई गई. जहां स्कूल की घंटी बजनी चाहिए थी वहां से स्कूल को ही हटा दिया गया.

अमित शाह ने कहा कि गरीब आदिवासियों का भी मानवाधिकार होता है. डरिए मत निमंत्रण देता हूं. अब कोई नहीं मारेगा. विकास की ब्यौर कर बस्तर देख लीजिए.

ये भी पढ़ें-जबलपुर जिला अस्पताल में बड़ा एक्शन! OPD से गायब मिले डॉक्टर्स, सात को थमाया कारण बताओ नोटिस

Exit mobile version