छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर PM मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद पर मिली सफलता को बताया टर्निंग पॉइंट

PM Modi Letter Chhattisgarh CM Sai:पीएम मोदी ने लिखा कि, कभी नक्सल हिंसा से जूझने वाले इलाके आज शांति, शिक्षा और विकास के नए केंद्र बनकर उभर रहे हैं, जहां अब सड़कें, स्कूल और मोबाइल टावर पहुंच रहे हैं.
pm modi letter

पीएम मोदी

PM Modi Letter Chhattisgarh CM Sai: छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ से अपने दशकों पुराने व्यक्तिगत जुड़ाव को याद किया है. उन्होंने लिखा कि संगठन के काम के दौरान उन्होंने सरगुजा के घने जंगलों से लेकर बस्तर के सुदूर अंचलों तक पूरे प्रदेश की यात्रा की है और यहां की आदिवासी संस्कृति, सरलता और मेहनतकश जनता को करीब से देखा है.

पत्र में PM ने क्या लिखा

पीएम ने लिखा कि छत्तीसगढ़ का यह स्थापना दिवस सिर्फ एक राज्य का जन्मदिन नहीं, बल्कि 3 करोड़ जनता के सपनों और आकांक्षाओं का उत्सव है. पीएम मोदी ने पत्र में प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता को गिनाया और इसे विकास का सबसे बड़ा मोड़ बताया. उन्होंने लिखा कि, कभी नक्सल हिंसा से जूझने वाले इलाके आज शांति, शिक्षा और विकास के नए केंद्र बनकर उभर रहे हैं, जहां अब सड़कें, स्कूल और मोबाइल टावर पहुंच रहे हैं.

छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की

इसके साथ ही पीएम ने डबल इंजन सरकार के मॉडल की तारीफ करते हुए आंकड़े भी साझा किए. उन्होंने लिखा कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से प्रदेश के 73 लाख गरीब परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज मिल रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 22 लाख से ज्यादा परिवारों को पक्का मकान मिला है और 25 लाख से ज्यादा किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सीधा लाभ मिला है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं. पीएम ने सीएम साय के ‘अंजोर विजन’ डॉक्यूमेंट को विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की नई दिशा और रोडमैप बताया.

ये भी पढ़ें:-37 दिन बाद बस्तर में दौड़ी ट्रेन, बाढ़ के चलते टूटा था संपर्क, दिवाली से पहले बड़ी राहत

ज़रूर पढ़ें