राज्योत्सव में विस्तार न्यूज की सीनियर एंकर रसिका पांडेय को सम्मान, 36 हस्तियों को किया गया राज्य अलंकरण से सम्मानित

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर मंगलवार को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 36 हस्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चयनित प्रतिभाओं को सम्मान पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की.
राज्योत्सव में विस्तार न्यूज की सीनियर एंकर रसिका पांडेय समेत 36 हस्तियों को किया गया राज्य अलंकरण से सम्मानित

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर मंगलवार को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 36 हस्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चयनित प्रतिभाओं को सम्मान पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की. इनमें विस्तार न्यूज की सीनियर एंकर रसिका पांडेय भी शामिल रहीं, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

इस वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में चार पुरस्कार प्रदान किए गए. हिंदी प्रिंट पत्रकारिता के लिए दैनिक भास्कर रायपुर के वरिष्ठ रिपोर्टर प्रमोद कुमार साहू, इलेक्ट्रॉनिक हिंदी पत्रकारिता के लिए रसिका पांडेय और वरुण सखाजी तथा अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार शिशिर रॉय चौधरी को मधुकर खेर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

तीन नए सम्मान भी किए गए प्रदान

राज्य सरकार ने इस वर्ष तीन नए पुरस्कार शुरू किए. पंडवानी कला के लिए डॉ. तीजन बाई सम्मान चेतन लाल देवांगन (पाटन, दुर्ग), ग्रामीण पर्यटन के लिए चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय (कबीरधाम) और सामाजिक समरसता के लिए संत रविदास सम्मान जगदीश प्रसाद देशमुख (बालोद) को प्रदान किया गया.

इन हस्तियों और संस्थाओं को भी मिला सम्मान

  • राज्य अलंकरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए निम्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.
  • शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान (आदिवासी सेवा): दुमन लाल ध्रुव, धमतरी.
  •  यति यतनलाल सम्मान (अहिंसा एवं गौ-सेवा): विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम संस्था, कुम्हारी, दुर्ग.
  • गुण्डाधूर सम्मान (साहसिक खेल): संजू देवी, कोरबा.
  • गुरु घासीदास सम्मान (सामाजिक जागरूकता): सुखदेव भास्कर, कबीरधाम.
  •  मिनीमाता सम्मान (महिला सशक्तिकरण): लोक आस्था सेवा संस्थान, गरियाबंद.
  •  हबीब तनवीर सम्मान (रंगमंच): डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, रायपुर.
  •  महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान (तीरंदाजी): टोमन कुमार, बालोद.
  •  दाऊ मंदराजी सम्मान (लोक कला): रेखा जलक्षत्री, रायपुर.

इसके अलावा पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान, चक्रधर सम्मान, महाराजा अग्रसेन सम्मान, धन्वंतरि सम्मान, बिलासा देवी केंवट सम्मान, राजश्री महत वैष्णवदास सम्मान, डॉ. भंवरसिंह पोर्ते सम्मान, पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान, छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान, देवदास बंजारे सम्मान, खुमान साव सम्मान, जगदपुरी सम्मान, किशोर साहू सम्मान, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान, माता बहादुर कलारिन सम्मान और पंडित माधव राव सप्रे सम्मान भी प्रदान किए गए.

ज़रूर पढ़ें