‘बड़े नेताओं को दूध से मक्खी जैसे निकाल फेंकने का काम कर रही है BJP’, नरोत्तम का टिकट कटने पर भूपेश बघेल ने कसा तंज

Bhupesh Baghel On BJP: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े नेताओं को दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकने का काम कर रही है. इसे 'यूज एंड थ्रो' कहा जाता है. ये ही भाजपा की कार्यशैली है.
Bhupesh Baghel (File Photo)

भूपेश बघेल(File Photo)

Bhupesh Baghel On BJP: छ्त्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसा है. मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं. पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा इस चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. इसके उलट पार्टी ने उनकी जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया. इसे लेकर भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

पूर्व सीएम ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े नेताओं को दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकने का काम कर रही है. इसे ‘यूज एंड थ्रो’ कहा जाता है. ये ही भाजपा की कार्यशैली है. उन्होंने आगे कहा कि नरोत्तम मिश्रा जैसे वरिष्ठ फायर ब्रांड नेता और पूर्व गृहमंत्री को किस तरह अपमानित कर रहे हैं. ये साफ-साफ नजर आ रहा है. भाजपा अब सीनियर नेताओं को किनारे करने की राजनीति कर रही है.

पंजाब दौरे के बारे में क्या कहा?

पंजाब दौरे के बारे में भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की नई टीम घोषित हुई है. जिसके बाद निश्चित रूप से कुछ बातें होती हैं. बहुत से साथी सोचते हैं, पार्टी के लिए हमारी भी भागेदारी होनी चाहिए. चूंकि, 2027 का चुनाव सभी के लिए महत्वपूर्ण है. कांग्रेस में कोई भी कंप्रोमाइज़्ड होगा, वो नहीं चलेगा. हमारे भारत के प्रधानमंत्री ही खुद कंप्रोमाइज़्ड हैं.

सरकार पर साधा निशाना

पूर्व सीएम ने कहा कि कवर्धा का वीडियो सरकार की हकीकत को बता रहा है, क्योंकि सरकार को काम करने आता ही नहीं है. सरकार के मुख्यमंत्री मंच से फ़रियादी को नजर अंदाज़ करते दिख रहे है. ऐसा करना बेहद ग़लत है.

ये भी पढ़ें: दीपक बैज के कार्यकाल पूरे होने पर TS सिंहदेव ने दी बधाई, बोले- उनके नियुक्ति पत्र में नहीं लिखा कि केवल 3 साल के लिए नियुक्त किया

कवर्धा मामले पर रमन सिंह के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इसका मतलब भाजपा अब कार्यकर्ताओ को कुछ देने नहीं वाली है. इस वीडियो के माध्यम से रमन सिंह ख़ुद के लिए भी कह रहे है, कि उनकी भी जो सीएम बनने की इच्छा थी वो भी निराशा में जा चुकी है.

ज़रूर पढ़ें