Chhattisgarh Political Breaking News: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी-सहप्रभारी, कई कद्दावर नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Raipur Political Breaking News: रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से विभिन्न नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की गई है. जारी सूची में नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के लिए नेताओं को चुनावी […]
Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज

Raipur Political Breaking News: रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से विभिन्न नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की गई है. जारी सूची में नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के लिए नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

  • नगर निगम बीरगांव (रायपुर): सौरभ सिंह को प्रभारी तथा भावना बोहरा एवं कमल गर्ग को सहप्रभारी बनाया गया है.
  • नगर निगम भिलाई (दुर्ग): भूपेन्द्र सवन्नी प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि लक्ष्मी वर्मा और चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं.
  • नगर निगम रिसाली (दुर्ग): अनुराग सिंह देव को प्रभारी, तथा श्वेता शर्मा एवं आसु चंद्रवंशी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
  • नगर निगम भिलाई-चरौदा (दुर्ग): नीलू शर्मा प्रभारी तथा मीनल चौबे व सूर्यकांत राठौर सहप्रभारी बनाए गए हैं.
  • नगरपालिका जामुल (दुर्ग): राजीव अग्रवाल प्रभारी, और अलका बाघमारे व अशोक साहू सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं.
  • नगर पंचायत मारो (बेमेतरा): राजा पाण्डेय प्रभारी तथा डॉ. सनम जांगड़े और देवकुमारी चंद्रवंशी सहप्रभारी हैं.
  • नगरपालिका खैरागढ़ (खैरागढ़ छुईखदान गंडई): लाभचंद बाफना प्रभारी, जबकि ओमप्रकाश जोशी और किरण साहू सहप्रभारी हैं.
  • नगरपालिका सारंगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़): रजनीश सिंह को प्रभारी तथा उमेश अग्रवाल व पूनम सोलंकी को सहप्रभारी बनाया गया है.
  • नगर पंचायत प्रेमनगर (सूरजपुर): ललनप्रताप सिंह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, और शकुंतला सिंह पोर्ते व अंबिकेश केशरी सहप्रभारी हैं.
  • नगरपालिका बैकुण्ठपुर (कोरिया): बाबूलाल अग्रवाल प्रभारी तथा मंजुषा भगत व डमरू बेहरा सहप्रभारी हैं.
  • नगरपालिका शिवपुरचरचा (कोरिया): अनिल केशरवानी प्रभारी, जबकि फुलेश्वरी सिंह और रितेश गुप्ता सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं.
  • नगर पंचायत नरहरपुर (उत्तर बस्तर कांकेर): नीलकंठ टेकाम प्रभारी तथा किरण उसेण्डी व प्रीतेश गांधी सहप्रभारी हैं.
  • नगर पंचायत कोण्टा (सुकमा): रामाश्रय सिंह प्रभारी बनाए गए हैं, तथा संग्राम सिंह राणा और जमुना मांझी सहप्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • नगर पंचायत भैरमगढ़ (बीजापुर): चैतराम अटामी प्रभारी और पायल गुप्ता सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं.
  • नगर पंचायत भोपालपट्नम (बीजापुर): जी. वेंकटेश्वर राव प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि दीपक वाजपेयी, मती जानकी कोसा और निवास मुदलियार सहप्रभारी की सूची में शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें