रायपुर में राज्य कैंसर संस्थान का होगा विस्तार! 39 करोड़ की लागत से बनेगा 7 मंजिला भवन, हर फ्लोर पर होंगे 64 बेड

Raipur News: बिल्डिंग को मॉडर्न और सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा.इमारत की दूसरी से लेकर 6वीं मंजिल तक हर फ्लोर में 64 बेड होंगे. बिस्तरों की संख्या में इजाफा होने से मरीजों को सुविधा होगी. डॉक्टर्स के लिए ड्यूटी रूम, नर्सिंग स्टेशन और मरीजों की परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.
raipur dr ambedkar hospital state cancer institute expansion cost 39 crore rupees

राज्य कैंसर संस्थान का होगा विस्तार

Raipur News: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार होने वाला है. राजधानी रायपुर में स्थित राज्य कैंसर संस्थान का विस्तार होने जा रहा है. आधुनिक सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा. इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए आधारशिला रखी है.

39 करोड़ से भवन का होगा विस्तार

  • राज्य कैंसर संस्थान के विस्तार करने की आधारशिला रखी गई है.
  • इस संस्थान की बिल्डिंग को बड़ा किया जाएगा और आधुनिक बनाया जाएगा.
  • भवन को सात मंजिला किया जाएगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 39.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है.
  • ग्राउंड फ्लोर पर प्रशासनिक दफ्तर तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही पैथोलॉजी लैब बनाई जाएगी.

हर फ्लोर पर होंगे 64 बेड

  • बिल्डिंग को मॉडर्न और सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा.
  • इमारत की दूसरी से लेकर 6वीं मंजिल तक हर फ्लोर में 64 बेड होंगे.
  • बिस्तरों की संख्या में इजाफा होने से मरीजों को सुविधा होगी.
  • डॉक्टर्स के लिए ड्यूटी रूम, नर्सिंग स्टेशन और मरीजों की परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.
  • वहीं, बिल्डिंग के सबसे ऊपरी फ्लोर या सातवीं मंजिल पर अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर तैयार किया जाएगा. इससे गंभीर ऑपरेशन में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें: CG News: 13 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले सीएम साय, नेता प्रतिपक्ष महंत भी रहे मौजूद

इन सुविधाओं में होगी वृद्धि

  • डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में और भी कई सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी.
  • PWD द्वारा मेडिकल कॉलेज कैंपस में 61.39 करोड़ की लागत से नया 5 मंजिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा. इसकी क्षमता 200 बिस्तरों की होगी.
  • वहीं, डॉक्टर्स के रहने के लिए 2 BHK वाले 24 फ्लैट और 3BHK वाले 32 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें