रायपुर की शराब दुकान में अनोखी चोरी, दावा- चोर ने दीवार में छेद किया… बिना देखे चुरा ली महंगी शराब
रायपुर. राजधानी रायपुर तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित लाभांडी देशी-विदेशी शराब दुकान में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है. इस चोरी में चोर ने शराब की दुकान में बिना देखे चोरी कर ली. हां- सही पढ़ रहे है आप, चोर ने बिना देंखे हजारों रुपए की शराब चुरा ली. इस पूरे मामले में तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
चोरी की FIR के बाद जब इसके CCTV फुटेज के लिए पड़ताल शुरू की गई, तो आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दुकान में चोरी वहां से हुई जहां CCTV नहीं है और चोर ने दीवार तोड़कर बिना दुकान के अंदर प्रवेश किए महंगी-महंगी शराब चुरा ली और अगले दिन जब दुकान खोली गई तो सूर्य के प्रकाश से स्टॉफ को पता चला कि दुकान में चोरी हो गई है.
यानी चोर ने दुकान की पिछली दीवार में एक छोटा सा छेद (सेंध) किया, अंधेरे में हाथ डालकर टटोला और चुन-चुनकर सिर्फ महंगी विदेशी शराब की बोतलें पार कर दीं.
घटना 7 नवंबर की रात की है. आबकारी स्टाफ रोजाना की तरह रात 11 बजे दुकान सील कर घर चला गया था. अगली सुबह 8 नवंबर को जब मुख्य विक्रेता दुकान खोलने पहुंचे, तो गोदाम के अंदर दीवार के छेद से सूरज की रोशनी छनकर आ रही थी. शक होने पर जब स्टॉक का मिलान किया गया, तो आबकारी अमले के होश उड़ गए. अब इस ब्लाइंड चोरी की पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है.
CCTV की डेड जोन चुनकर बनाया निशाना
चोरी की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि चोर ने दुकान का वह हिस्सा चुना जहां सीसीटीवी कैमरे की नजर नहीं पहुंचती. उसने बिना अंदर घुसे बाहर से ही दीवार में छेद किया और अंदाज से हाथ डालकर प्रीमियम ब्रांड की शराब समेट ली.
चोरी का हिसाब-किताब
- Bullet ऑफिसर चॉइस (750ml): 32 बोतलें (कीमत 24,320)
- Bullet आफ्टर डार्क (180ml): 48 क्वाटर (कीमत 9,600)
- Bullet कुल मसरूका: 33,920 रुपए की 80 बोतलें/क्वाटर

