दिसंबर में बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 51 ट्रेनें हुई रद्द, देख ले सूची…
ट्रेन
रायपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में होगा. इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित करीब 51 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में अनेक एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने, कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलने तथा कुछ का परिचालन गंतव्य से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया है. इसका असर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों पर भी पड़ेगा.
रेलवे के अनुसार, टाटानगर-बिलासपुर, बिलासपुर-टाटानगर, हटिया-दुर्ग, दुर्ग-हटिया और बिलासपुर-बक्सर सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों की ट्रेनें निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी. इसके अलावा लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित होंगी. यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.
बिलासपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने और कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया है. इससे छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 1 से 16 दिसंबर 2026 तक.
- 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 26 नवंबर, 3 दिसंबर और 12 दिसंबर 2026 को.
- 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 14 दिसंबर 2026 को.
- 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 5, 8 और 12 दिसंबर 2026 को.
- 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 1, 8, 11 और 15 दिसंबर 2026 को.
- 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 4, 5 तथा 7 से 15 दिसंबर 2026 तक.
- 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 5, 6 तथा 8 से 16 दिसंबर 2026 तक.
- 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर 2026 को.
- 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर 2026 को.
- 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर 2026 को.
- 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसंबर 2026 को.
- 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर 2026 को.
- 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर 2026 को.
- 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर 2026 को.
- 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर 2026 को.
- 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 9 दिसंबर 2026 को.
- 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर 2026 को.
- 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 7 और 11 दिसंबर 2026 को.
- 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस: 9 और 13 दिसंबर 2026 को.
- 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर 2026 को.
- 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर 2026 को.
- 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस: 9 दिसंबर 2026 को.
- 20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर 2026 को.
- 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस: 9 दिसंबर 2026 को.
- 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस: 11 दिसंबर 2026 को.
- 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 8 और 10 दिसंबर 2026 को.
- 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 9 और 11 दिसंबर 2026 को.
- 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: 9 और 10 दिसंबर 2026 को.
- 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर 2026 को.
- 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 11 दिसंबर 2026 को.
- 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 12 दिसंबर 2026 को.
- 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर 2026 को.
- 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस: 13 और 14 दिसंबर 2026 को.
- 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर 2026 को.
- 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर 2026 को.
- 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 11 दिसंबर 2026 को.
- 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर 2026 को.
- 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस: 11 दिसंबर 2026 को.
- 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस: 14 दिसंबर 2026 को.
- 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस: 13 दिसंबर 2026 को.
- 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस: 15 दिसंबर 2026 को.
- 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: 14 दिसंबर 2026 को.
- 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस: 16 दिसंबर 2026 को.
- 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 12 दिसंबर 2026 को.
- 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर 2026 को.
- 12262 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 7, 14, 15 और 16 दिसंबर 2026 को.
- 12261 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 8, 15, 16 और 17 दिसंबर 2026 को.
- 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस: 14 दिसंबर 2026 को.
- 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस: 17 दिसंबर 2026 को.
- 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 14 दिसंबर 2026 को.
- 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस: 16 दिसंबर 2026 को.
बदले मार्ग से चलेंगी उत्कल एक्सप्रेस की ट्रेनें
18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 दिसंबर तथा 7 से 14 दिसंबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक होकर पुरी पहुंचेगी.
18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 6 से 15 दिसंबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर योगनगरी ऋषिकेश जाएगी.
राउरकेला तक ही चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन पर समाप्त होगी. इस दौरान राउरकेला-दुर्ग के बीच ट्रेन रद्द रहेगी.
13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी. इस दौरान दुर्ग-राउरकेला के बीच ट्रेन रद्द रहेगी.
आजाद हिंद एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलेगी
12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: 14 दिसंबर 2026 को पुणे से दो घंटे की देरी से रवाना होगी.