रायपुर नगर निगम में कई अधिकारियों का तबादला, आपके कई कामों पर पड़ेगा सीधा असर…
रायपुर नगर निगम
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्यालय और विभिन्न जोनों में पदस्थ किया गया है. आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है.
जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को मुख्यालय से जोन क्रमांक 5 भेजा गया है. लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 6 और दिनेश कुमार सिन्हा को जोन क्रमांक 6 से जोन क्रमांक 10 पदस्थ किया गया है.
इसी तरह गजाराम कंवर को जोन क्रमांक 10 से मुख्यालय की उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है। सहायक अभियंता शत्रुघन देशलहरे को जोन क्रमांक 7 से जोन क्रमांक 8 भेजा गया है. दीपक देवांगन को जोन क्रमांक 4 से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, मुख्यालय की योजना शाखा, 15वें वित्त एवं लोक कर्म विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप तिवारी को मुख्यालय से जोन क्रमांक 4 भेजा गया है.
वहीं संस्कार शर्मा को मुख्यालय से महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग एवं उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है.
उप अभियंता वसीम खान को जोन क्रमांक 10 से प्रभारी सहायक अभियंता, स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी दी गई है. अर्जिता दीवान को मुख्यालय से प्रभारी सहायक अभियंता जोन क्रमांक 7 तथा योगेन्द्र साहू को जोन क्रमांक 8 से मुख्यालय की योजना शाखा, 15वें वित्त एवं लोक कर्म विभाग में पदस्थ किया गया है.
नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नवीन पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG Police Transfers: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सचिन्द्र चौबे को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी, 7 अफसरों के तबादले