IGKV पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
Raipur: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में “Pest Management in Crop and Stored Grains-I” का पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी गिरफ्तारी दुर्ग और उसके आसपास वाले इलाके से की गई हैं.
सोशल माडिया पर वायरल हुआ था पेपर
बता दें कि Pest Management in Crop and Stored Grains-I” का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले सोशल माडिया पर वायरल हो गया था और जब छात्र पेपर देने बैठे तो वहीं प्रश्नपत्र मिला जो WhatsApp के माध्यम से वायरल हो रहा था. इस मामले को लेकर शुक्रवार को NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का घेराव किया.
मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश
इस मामले पर सीएम साय ने कहा था कि प्रदेश में परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने या विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. मामले में निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे. उनके निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी.
खबर बढ़ाई जा रही है…