Raipur Drug Bust: पुलिस ने पकड़ा 17 लाख का गांजा, महिला समेत चार अरेस्ट

रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट Police ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और बिक्री के तीन अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 33 किलो 428 ग्राम गांजा और बिक्री के 35 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं. जब्त सामग्री […]
delhi Crime News

रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट Police ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और बिक्री के तीन अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 33 किलो 428 ग्राम गांजा और बिक्री के 35 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं. जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17 लाख 6 हजार 400 रुपए बताई गई है. अरेस्ट आरोपियों में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के निवासी भी शामिल हैं. Police अब गांजे की आपूर्ति और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है. (Raipur Police Arrest Four Including a Woman; Seize 33 kg Cannabis Worth ₹17 Lakh)

Police के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, आमानाका, मुजगहन और डीडी नगर थाना Police तथा यातायात Police की टाटीबंध जोन टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. तीनों मामलों में आरोपियों को गांजा रखने और बिक्री के लिए ग्राहक तलाशने की सूचना के आधार पर पकड़ा गया.

टाटीबंध में महिला समेत दो आरोपी अरेस्ट

पहली कार्रवाई 15 अक्टूबर को टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर मोड़ के पास की गई. यातायात Police को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे दो लोग गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं. इसके बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और आमानाका थाना Police की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक और महिला को पकड़ा. उनकी पहचान महाराष्ट्र निवासी कृष्णा पाटिल (21) और करिश्मा (28) के रूप में हुई. दोनों के बैग की तलाशी लेने पर 27 किलो 420 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 13 लाख 71 हजार रुपए आंकी गई है. इस मामले में आमानाका थाने में अपराध दर्ज कर दोनों को अरेस्ट किया गया. (Raipur Police Arrest Four Including a Woman; Seize 33 kg Cannabis Worth ₹17 Lakh)

Raipur Police Arrest Four Including a Woman; Seize 33 kg Cannabis Worth ₹17 Lakh

भटगांव ओवरब्रिज के नीचे मिला गांजा

दूसरी कार्रवाई मुजगहन थाना क्षेत्र में रायपुर-धमतरी मार्ग पर ग्राम भटगांव ओवरब्रिज के नीचे की गई. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर जाने की फिराक में है. संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा. उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के निवासी सतीश पटेल उर्फ सितेश (26) के रूप में हुई, जो वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहा था. उसके बैग से 5 किलो 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसकी कीमत करीब 2 लाख 61 हजार 500 रुपए बताई गई है. Policeने मुजगहन थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया.

चंगोराभाठा में गांजे के साथ 35 हजार रुपए जब्त

तीसरी कार्रवाई 16 अक्टूबर को डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब परिसर के घाट के पास की गई. Police को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और डीडी नगर थाना Policeकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मोहम्मद तौफीक (41) को पकड़ा. उसके पास रखे थैले से 778 ग्राम गांजा और 35 हजार रुपए नकद बरामद हुए. गांजे की कीमत करीब 38 हजार 900 रुपए आंकी गई है. नकदी समेत जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 73 हजार 900 रुपएहै. आरोपी के खिलाफ डीडी नगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Police अरेस्ट आरोपियों से गांजे की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों को गांजा कहां से मिलता था और इसकी आपूर्ति किन लोगों के माध्यम से की जाती थी. Police के मुताबिक, तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए भी जांच जारी है.

91 मामलों में 201 आरोपी अरेस्ट

कमिश्नरेट Police के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक एनडीपीएस एक्ट के 91 मामलों में 201 आरोपियों को अरेस्ट किया है. इन मामलों में गांजा, ओशन ग्रो, प्रतिबंधित नशीली गोलियां, एमडीएमए, कोकीन, नशीला सिरप, डोडा, हेरोइन, ब्राउन शुगर और अफीम सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है. Policeके मुताबिक, जब्त सामग्री, नकदी और वाहनों समेत कुल मशरूका की कीमत 6 करोड़ 51 लाख 98 हजार रुपए है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Raipur में हुई थीं 53 लाख की उठाईगिरी, Police ने किया खुलासा… बच्चों के खिलौनों में छिपाए पैसे 

ज़रूर पढ़ें