Raipur Local News: दीपावली-छठ पर रेलवे की विशेष तैयारी, 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला, 7 में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Raipur Local News: रायपुर. दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं.

Raipur Local News: रायपुर. दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए बिहार जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है. वहीं, सात पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. (Raipur railway Diwali Chhath special preparations)

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने 28 अक्टूबर को अधिकारियों के साथ बैठक कर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. रेलवे का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना और उन्हें यात्रा के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराना है.

3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला

रेलवे के अनुसार, 4 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक बिहार की ओर जाने वाली तीन ट्रेनें रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 से रवाना होंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए गुढ़ियारी साइड के प्रवेश द्वार से प्लेटफॉर्म-7 तक पहुंचने की व्यवस्था रहेगी. (Raipur railway Diwali Chhath special preparations)

क्र.ट्रेन नंबरट्रेन का नामप्लेटफॉर्मअवधि
115160दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस74 से 14 नवंबर
215232गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस74 से 14 नवंबर
313287दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस74 से 14 नवंबर

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री प्लेटफॉर्म की जानकारी लेकर समय से स्टेशन पहुंचें.

7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे दो-दो अतिरिक्त कोच

त्योहारी सीजन में सामान्य श्रेणी के यात्रियों को राहत देने के लिए 5 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक सात पैसेंजर ट्रेनों में अस्थायी रूप से दो-दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे.

क्र.ट्रेन नंबरट्रेन का मार्गअतिरिक्त कोच
158201बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर2
258202रायपुर–बिलासपुर पैसेंजर2
358207रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेंजर2
458208जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर2
558204रायपुर–कोरबा पैसेंजर2
658205रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर2
758206नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर2

ज़रूर पढ़ें