Video: रायपुर आरक्षण केंद्र में तत्काल टिकट न बनने पर हंगामा, दलालों से सांठगांठ का आरोप

रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में एक महिला यात्री समेत कई यात्रियों की टिकट न बनने पर स्टेशन में यात्रियों ने स्टॉफ पर गंभीर आरोप लगाए.
raipur-railway-station-reservation-center-tatkal-ticket-ruckus-staff-tout-nexus-allegation-video

रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में एक महिला यात्री समेत कई यात्रियों की टिकट न बनने पर स्टेशन में यात्रियों ने स्टॉफ पर गंभीर आरोप लगाए. टिकट बनाने आए लोगों ने आरोप लगाए कि आरक्षण केंद्र में पदस्थ स्टॉफ की दलालों से साठ-गाठ है और उनकी टिकट बनाने की आड़ में लाईन में लगकर टिकट बनाने पहुंचे लोगों की टिकटें नहीं बनाई गई. शिकायतकर्ता महिला गरिमा ध्रूव ने इसका वीडियो बनाकर विस्तार न्यूज को उपलब्ध कराया है.

गरिमा का दावा है कि वे देर रात से टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए लाईन में लगी थी, सुबह लोगों को अलग-अलग टोकन नंबर मिला. उन्हें जिस काउंटर का टोकन नंबर मिला था वहां मौजूद स्टॉफ तत्काल खुलने के महज 2-3 मिनट पहले यानी 9ः55 के बाद काउंटर पहुंची और कम्प्यूटर चालू करने के बाद कहने लगी कि कम्प्यूटर हैंग हो गया है. इसके बाद वहां मौजूद स्टॉफ पहुंचे.

उक्त शिकायतकर्ता गरिमा ध्रूव का कहना है कि रात भर लाईन लगने के बाद यदि काउंटर पर टिकट न बने तो गुस्सा आना लाजमी है, उन्होंने कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ. इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने दिल्ली बोर्ड में शिकायत करने का दावा किया है.

 CCTV फुटेज में मिलेंगे दलालों से साठ-गाठ के सबूत

गरिमा ध्रूव ने दावा किया है कि सुबह 6 बजे के बाद रायपुर आरक्षण केंद्र में अलग-अलग दलाल पहुंचे और उन्होंने क्लर्क को पैसे दिए और इशारों-इशारों में पूरी बातचीत की, उन्होंने दावा किया है कि इसके सबूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है, जिसकी जांच करने की मांग उन्होंने की है.

📺 Vistaar News Live TV