CG Swine Flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर, आंकड़ा 170 के करीब, सबसे ज्यादा मरीज रायपुर में

CG Swine Flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है. आंकड़ा 170 के करीब पहुंच गया है. अकेले रायपुर में 73 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 14 एक्टिव केस हैं. संक्रमण 19 जिलों में फैल चुका है. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बढ़ाए हैं.
cg swine flu

cg swine flu

CG Swine Flu: रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मरीजों का आंकड़ा 170 के करीब पहुंच चुका है. बता दें 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 7 नए मरीज मिले हैं. डराने वाली बात तो यह है कि राजधानी सबसे ज्यादा खतर में है.

राजधानी में सबसे ज्यादा मरीज

दरअसल ​अकेले रायपुर जिले में अब तक 73 लोग संक्रमित हो चुके हैं. राज्य के 19 जिलों तक स्वाइन फ्लू का संक्रमण फैल चुका है.
​बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड और बेड बढ़ाए जा रहे हैं. ऐसे ही प्रदेश के कई शहरों में संक्रमण तेजी से फैलता रहा है और मरीजों की संख्‍या में इजाफा होता जा रहा है.

बिलासपुर में भी संक्रम‍ित मरीजों की संख्‍या 12 से बढ़कर 13 हो गई है. साथ ही एक्टिव मरीज 3 हो गए. सरगुजा में एक नया मरीज मिला है, जिसके बाद कुल संक्रमित 3 हो गए. ऐसे ही प्रदेश के कई शहरों में संक्रमण तेजी से फैलता रहा है और मरीजों की संख्‍या में इजाफा होता जा रहा है.

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने दी सलाह

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार, अभी के समय में सबसे ज्यादा सावधानी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को बरतने की सलाह दी है. इसमें छोटे बच्‍चे, बुजुर्ग, और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं. विभाग ने इन सभी लोगो में संक्रमण का गंभीर खतरा बताया है और सामान्‍य लोगाें की तुलना में अधिक परेशानी हाेने की बात कही है.

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी किए निर्देश

स्‍वाइन फ्लू संक्रमण के नि‍यंत्रण के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने निर्देश दिए हैं. अधिकारी ने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग संक्रमण को लेकर पूरी तरह से सतर्क है. जिले के सभी अस्‍पतालों को निर्देश दि‍ए गए हैं कि H1N1 स्‍वाइन फ्लू को कोई भी मरीज सामने आने पर इसकी जानकारी तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को दे दी जाए.

स्‍वास्‍थ्य विभाग के अनुसार, स्‍वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे हो सकते हैं. ऐसे में लोगों को सामान्‍य बीमारी समझकर इलाज में देरी करने से बचने की सलाह दी है.

विभाग ने कहा कि बुखार, खांसी, गले में खराश या फिर सांस लेने में होने वाली पेरशानी जैसे लक्षणों पर तुरंत डाॅक्टर को दिखाए. खासकर बुखार और खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी बढ़ रही है तो इसे बिल्‍कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विभाग ने कहा कि स्‍वाइन फ्लू सांस से निकलने वाली छोटी बूंदों के माध्‍यम से एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति तक फैल सकता है. विभाग ने कहा कि संक्रमित व्‍यक्ति के खांसने या छीकने पर निकलने वाली बूंदे आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकती है. इसलिए बंद और भीड़भाड़ वाली जगहों पर ज्यादा सावधानी बरने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें:जब जितेंद्र मिश्रा ने PM मोदी से पूछा- क्या मैं आपकी कार में चल सकता हूं सर? मिला था ये जवाब

ज़रूर पढ़ें