Raipur: भनपुरी में 2 लोगों ने की आत्महत्या, छत और कमरे में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

CG News: राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार देर रात आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई. दोनों घटनाएं रामेश्वर नगर क्षेत्र में हुईं, जिससे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है.
CG News

सांकेतिक तस्वीर

CG News: राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार देर रात आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई. दोनों घटनाएं रामेश्वर नगर क्षेत्र में हुईं, जिससे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है.

मृतकों की पहचान ठाकुर राम साहू (55) और दुर्गा साहू (24) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

खबर में अपडेट जारी है…

ज़रूर पढ़ें