Sawan Somwar 2026: सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छत्तीसगढ़ के मंदिरों में लगा शिव भक्तों का तांता

Sawan First Monday Devotees Gather: आज सावन का पहला सोमवार है. सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, भोरमदेव मंदिर और भुतेश्वरनाथ महादेव समेत प्रदेशभर के कोने-कोने में आस्था के उत्सव की तस्वीरें सामने आ रही हैं.
CG News

मंदिरों में लगा शिव भक्तों का तांता

Chhattisgarh Shiva Temples Devotees Crowd: आज सावन का पहला सोमवार है. सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, भोरमदेव मंदिर और भुतेश्वरनाथ महादेव समेत प्रदेशभर के कोने-कोने में आस्था के उत्सव की तस्वीरें सामने आ रही हैं.

भुतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में बोल बम के नारे गूंजे

गरियाबंद के प्रसिद्ध भुतेश्वरनाथ महादेव में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी है. महादेव को जल अर्पण करने के लिए कावंड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. वहीं भंडारे की भी व्यव्स्था की जा रही है. पूरा वातावरण शिवमय हो चुका है. इसके अलावा राजिम में त्रिवेणी संगम पर स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में बच्चें, महिलाएं और बुजुर्ग पहुंच रहे हैं.

रुद्रेश्वर महादेव मंदिर लगा भक्तों का तांता

धमतरी में सावन माह के पहले सोमवार पर भगवान शिव की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. बोल बम कांवरिया कल्याण संघ की ओर से आयोजित पारंपरिक कांवड़ यात्रा इस वर्ष अपने 33वें वर्ष में प्रवेश कर गई. तीन दशक से भी अधिक समय से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए कांवड़ यात्रा निकाली.

यात्रा की शुरुआत रुद्री स्थित प्रसिद्ध रुद्रेश्वर महादेव मंदिर से हुई. यहां सबसे पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया और जलाभिषेक किया. इसके बाद महानदी के पवित्र तट से कांवड़ में जल भरकर श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ शहर की ओर रवाना हुए. पूरे मार्ग में शिवभक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

ये भी पढ़ें- CG IFS Transfer: 5 ट्रेनी IFS अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग, जानें किसे किस वनमंडल की मिली जिम्मेदारी

बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. भोलेनाथ के दर्शन के लिए जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा के साथ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सुबह 3:30 बजे मंदिर का पाठ खोला गया. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं. श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना कर रहे हैं. भक्तों की भीड़ बढ़ती चले जाएगी.

ज़रूर पढ़ें