छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ, 18 से 20 सितंबर को रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026

CG News: छत्तीसगढ़ में उघोगों को महाकुंभ सजने वाला है. 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 होने जा रहा है.
14th India Industrial Fair

14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर रायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ में उघोगों को महाकुंभ सजने वाला है. 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 होने जा रहा है. साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में तीन दिवसीय औद्योगिक मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसमें MSME, स्टार्टअप, निवेश, रोजगार और नवाचार को साझा मंच मिलेगा.

देशभर के उद्योगपति, उद्यमी, निवेशक और खरीदार रायपुर पहुंचेंगे. फेयर में उत्पाद एवं तकनीक प्रदर्शनी और निवेशकों से संवाद होंगे. वहीं, युवाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट, उद्योगों और विद्यार्थियों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है. स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को उत्पाद और बिजनेस आइडिया प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें