CG News: कल से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों में 8 विधेयक और 1033 सवालों पर होगी चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा. 13 से 17 जुलाई तक विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ विधानसभा
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा. 13 से 17 जुलाई तक विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा. इस दौरान विधानसभा की कुल 5 बैठकें होंगी और सरकार सत्र में 8 विधेयक लेकर आएगी.
1033 सवालों पर होगी चर्चा
पांच दिनों के इस मानसून सत्र के लिए विधायकों की ओर से कुल 1033 सवाल लगाए गए हैं. इन सवालों के जरिए विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा. सत्र के दौरान नकटी, किसानों की समस्याओं समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर सदन में चर्चा होने की संभावना है.
खबर काे अपडेट किया जा रहा है…