‘जाना है तो तिलक लगाएं और मूर्ति पूजा करें…’, गरबा को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिमों के सामने रखी शर्त

CG News: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज के लोगों को नवरात्रि पर्व पर होने वाले आयोजनों और गरबा पंडालों से दूरी बनाए रखने की अपली की है.
Waqf Board Chairman Salim Raj

वक्फ बोर्ड अध्‍यक्ष सलीम राज

CG News: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज के लोगों को नवरात्रि पर्व पर होने वाले आयोजनों और गरबा पंडालों से दूरी बनाए रखने की अपली की है. इस संबंध में बोर्ड के अध्‍यक्ष डॉ. सलीम राज ने समाज के लोगों से संयम बरतने की अपील की है. अध्‍यक्ष ने कहा कि नवरात्रि के दौरान होने वाला गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं है. गरबा एक धार्मिक परंपरा है, जिसका मुस्लिम समाज को सम्मान करना चाहिए.

गरबा करने मुस्लिम समाज को जाना है तो टीका लगाए

अध्‍यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने जो कहा है उस बात का स्‍वागत है. उन्‍हाेंने आगे कहा कि ‘अगर मुस्लिम समाज को गरबा पंडाल में जाना है तो आप टीका लगाए, गंगाजल ग्रहण कीजिए, मूर्ति पूजा कीजिए, तब काेई विवाद नहीं है, यदि मुस्लिम समाज वहां डांस के लिए जाता है, तो वो डांस की जगह नहीं है.’ अध्‍यक्ष ने कहा कि मैं मुस्लिम समाज से अपील करता हूं कि गरबा कोई घुमने और डांस करने का स्‍थल नहीं है. गरबा धार्मिक आस्‍ता का केंद्र है, मां दुर्गा की पूजा का स्‍थल है और इसका सम्मान हमे करना चाहिए.

अध्‍यक्ष डॉ. सलीम राज ने समाज के लोगाें से संयम बरतने की अपील की है. डॉ. सलीम राज के अनुसार, मुस्लिम व्‍यक्ति अगर गरबा पंडाल में जाता है तो वह केवल डांस करने के लिए जाता है, लेकिन गरबा का आयोजन केवल डांस करने वाला कार्यक्रम नहीं है. गरबा धार्मिक आस्‍था परंपरा से जुड़ा हुआ पर्व और आयोजन होता है. ऐसे में सभी लोगों को इसकी धार्मिक भावना का सम्मान करना चाहिए.

मंत्री टंक राम वर्मा बोले हमारा देश विविधताओं से भरा है

वक्फ बोर्ड के गरबा पंडाल में समाज के लोगों के नहीं जाने वाली अपील पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है. हमारी सामाजिक समरसता बनी रहती है. उन्‍होंने आगे कहा कि सबकी संस्‍कृति और धर्म का सम्मान करना चाहिए. यही हमारे सामाजिक समरसता का भाव है.

ये भी पढे़ं- क्या है छत्तीसगढ़ का फेमस फेस्टिवल ‘पोरा तिहार’? जानिए क्यों बेहद खास है यह पारंपरिक पर्व

ज़रूर पढ़ें