CG Weather: छत्तीसगढ़ में 48 घंटे से मूसलाधार बारिश जारी, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात का रेड अलर्ट

CG Weather News: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बिलासपुर और बस्तर संभाग में जोरदार बारिश दर्ज की गई है.
Cg weather update

छत्तीसगढ़ में मौसम

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बिलासपुर और बस्तर संभाग में जोरदार बारिश दर्ज की गई है. अगले दो दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश होने की संभावना है. भारी बारिश के चलते जलभराव, फिसलन और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है.

पिछले 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई. मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई. हालांकि अब तक पूरे राज्य में मानसूनी बारिश सामान्य से 18 प्रतिशत कम रही है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें