Raipur News: कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल का आरोप, दो युवतियों पर FIR, रेप केस में फंसाने की दी धमकी

Raipur News: कारोबारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अवैध उगाही और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

Raipur News: राजधानी रायपुर में एक कारोबारी को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. कारोबारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अवैध उगाही और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मई में हुई थी मुलाकात

शिकायतकर्ता जयंत चौधरी (38), जो शंकर नगर स्थित न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि मई 2026 में उनकी मुलाकात गुढ़ियारी थाने में नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी. इसके बाद दोनों युवतियां उनसे लगातार संपर्क में रहीं और नौकरी दिलाने, पार्लर शुरू कराने समेत अलग-अलग बहाने बनाकर पैसों की मांग करती रहीं.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें