सरगुजा में CM साय तो दुर्ग में स्पीकर डॉ. रमन सिंह फहराएंगे तिरंगा, जानें आपके जिले में गणतंत्र दिवस पर कौन रहेगा मौजूद
CM विष्णु देव साय
Republic Day: 26 जनवरी को छत्तीसगगढ़ के सभी जिलों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा. गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के मौके पर CM विष्णु देव साय सरगुजा जिले में मौजूद रहेंगे. वह यहां तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे. इस दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे और तिरंगा फहराएंगे. जानिए आपके जिले में कौन तिरंगा फहराएगा.
देखें लिस्ट-
- CM विष्णु देव साय- सरगुजा
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह-दुर्ग
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा-बस्तर
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव- रायगढ़
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू-कोरबा
- मंत्री रामविचार नेताम- सूरजपुर
- मंत्री दयालदास बघेल- महासमुंद
- मंत्री केदार कश्यप-दंतेवाड़ा
- मंत्री लखन लाल देवांगन-जशपुर
- मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
- मंत्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर
- मंत्री टंक राम वर्मा-राजनांदगांव
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े-बलरामपुर
इन जिलों में तिरंगा फहराएंगे सांसद और विधायक
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल-धमतरी
- सांसद विजय बघेल-कबीरधाम
- सांसद संतोष पांडेय-गरियाबंद
- सांसद चिंतामणि महाराज-कोरिया
- सांसद रूपकुमारी चौधरी-बलौदाबाजार
- सांसद राधेश्याम राठिया- जांजगीर-चांपा
- सांसद कमलेश जांगड़े-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
- सांसद महेश कश्यप-कांकेर
- सांसद भोजराज नाग-सुकमा
- सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह-कोंडागांव
- विधायक लता उसेंडी-नारायणपुर
- विधायक गुरू खुशवंत साहेब-बेमेतरा
- विधायक किरण देव-बीजापुर
- विधायक गोमती साय- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची- सारंगढ़-बिलाईगढ़
- विधायक ललित चंद्राकर- बालोद
- विधायक पुन्नूलाल मोहले-सक्ती
- विधायक अमर अग्रवाल-मुंगेली
- विधायक अजय चंद्राकर- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, जानें कब तक ले सकेंगे नाम वापस
26 जनवरी को फहराया जाता है तिरंगा
गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराया जाता है, जबकि 15 अगस्त को ध्वजारोहण होता है. 26 जनवरी को झंडा पहले से ही खंभे के ऊपर बंधा होता है और केवल उसे खोलकर फहराया जाता है. यह प्रक्रिया 1950 में भारत के गणतंत्र बनने और संविधान लागू होने का प्रतीक है. वहीं, 15 अगस्त को ध्वजारोहण होता है. इस दिन झंडा नीचे बंधा होता है और उसे रस्सी खींचकर ऊपर उठाया जाता है, फिर उसे फहराते हैं.