सारंगढ़ में एक साथ हजारों स्मार्टफोन हुए हैक, मोबाइल नहीं इस्तेमाल नहीं कर पा रहे लोग, जानें क्या है मामला

Sarangarh Mobile Hack: यूजर्स फोन में इंस्टॉल एप्लीकेशन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. जिन लोगों के स्मार्टफोन हैक हुए हैं, उनकी इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल चालू है, लोग बाकी एप का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं.
sarangarh mobile hacked

सारंगढ़ में हजारों मोबाइल हैक

Sarangarh Mobile Hack: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से रविवार (3 मई 2026) को एक साथ हजारों लोगों के मोबाइलों के हैक होने की खबर सामने आई. यूजर्स फोन में इंस्टॉल एप्लीकेशन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. जिन लोगों के स्मार्टफोन हैक हुए हैं, उनकी इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल चालू है, लोग बाकी एप का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 3 मई को सारंगढ़ जिले के हजारों स्मार्टफोन अचानक बंद होने लगे. सुबह 5 बजे से ही यूजर्स के मोबाइल हैक हो गए. सभी यूजर्स की स्क्रीन एक जैसी ही दिखाई दे रही है. जिन लोगों का मोबाइल हैक हुआ है, उन सभी ने शंकर मोबाइल नाम की दुकान से मोबाइल खरीदा था. पुलिसकर्मी, डॉक्टर समेत आम लोगों के मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया. स्क्रीन लॉक हो जाने से यूजर्स केवल कॉलिंग का उपयोग कर पा रहे हैं. अन्य किसी भी एप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

24 घंटे में भी स्थिति नहीं सुधरी

मोबाइल को हैक हुए करीब 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है. अभी भी यूजर्स को राहत नहीं मिली है. एक ग्राहक ने बताया कि उसका मोबाइल रविवार को सुबह 5 बजे अचानक लॉक हो गया. वे कॉलिंग के अलावा कोई और एप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, अन्य उपयोगकर्ता का कहना है कि उसका मोबाइल 3 मई को सुबह 6 बजे हैक हो गया. दोनों ग्राहकों ने एक दुकान शंकर मोबाइल से स्मार्टफोन खरीदा था.

ये भी पढ़ें: CG News: 10वीं-12वीं टॉपर्स को मिलेगा 10 मई को IPL मैच देखने का मौका, टिकट के साथ खाने और ट्रांसपोर्ट की सुविधा देगी सरकार

मोबाइल डीलर का क्या कहना हैं?

दुकानदार (शंकर मोबाइल डीलर) का इस बारे में कहना है कि बहुत सारे लोग मोबाइल का इस्तेमाल कर पा रहे हैं. फोन आ रहा है और जा रहा है लेकिन अन्य एप का इस्तेमाल संभव नहीं हो पाया है. दरअसल, जिन लोगों ने मोबाइल फाइनेंस पर खरीदा है. उनके फोन पर एक एप की (app key) एंटर की जाती है. ये एप हैक हो गई है. इस वजह से ग्राहक फोन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. कंपनी और टेक्निकल टीम इसे अनलॉक करने में जुटी है. वहीं, प्रशासन का कहना है कि अनलॉक कराने की कार्रवाई की जा रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें