Vistaar NEWS

Ambikapur: अंबिकापुर कल्याणपुर मार्ग में पिस्टल से लैस बाइकर गैंग का आतंक, कार वाले को लूटने की कोशिश, ऑटो वाला भी हुआ शिकार

CG News

अंबिकापुर में गैंग का आतंक

Ambikapur: अंबिकापुर प्रतापपुर मुख्य मार्ग में अब लुटेरों का गैंग सक्रिय हो गया है. लूटपाट करने वाले पिस्तौल से लैस रह रहे हैं. बीती रात शादी समारोह से लौट रहे एक कार सवार परिवार के सदस्यों को बदमाशों ने लूटने की कोशिश की. इसके अलावा एक ऑटो चालक को भी बंदूकधारी लुटेरों ने अपना निशाना बनाया और मोबाइल फोन लूट लिया.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबिकापुर की गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पीड़ित ऑटो चालक से पूरे घटना की जानकारी ली जा रही है. आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लग गई है. यह इलाका सूरजपुर और सरगुजा जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है यानी गांधीनगर थाना और सूरजपुर जिले की लटोरी पुलिस चौकी का एरिया पड़ता है. ऐसे में दोनों जिले की टीम संयुक्त रूप से जांच में जुटी है और हथियारबंद बदमाशों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है.

पिस्टल से लैस बदमाशों ने की लूट की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर कल्याणपुर मुख्य मार्ग में कल्याणपुर जंगल प्रवेश करने के दौरान एक कर चालक को रोककर 12 बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की. जिसमें चार बदमाश पिस्टल रखे थे और लोगो पर पिस्टल अडा रहें थे. कार वाले को भी बंदूक अड़ाकर रोकने की कोशिश की गई लेकिन कार सवार, लुटेरों को चकमा देखकर भागने में सफल रहे. दूसरी तरफ आप पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. इस मार्ग पर हाथियों के कारण भी लोग पहले से डरे हुए थे हाथी दिन में हो या रात में कभी भी सड़क पर आ जा रहे हैं और इसके कारण लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ रही है वहीं अब बदमाशों का अलग से दहशत पैदा हो गया है.

ये भी पढ़ें- CG Board Exam Video Viral: सीजी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एग्जाम हॉल का वीडियो, 5 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

ऑटो वाला भी हुआ शिकार

ऑटो चालक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह ऑटो से रात 12:40 बजे सड़क से गुजर रहा था इसी दौरान पिस्तौल से लैस बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके जेब की तलाशी ली इसके बाद उसका मोबाइल फोन लूटकर अंबिकापुर तरफ से आ रही कार को रोकने की कोशिश की. कार चालक ने गाड़ी की गति कम की और उसके बाद उन्होंने कार चालक को पिस्तौल अड़ा दिया लेकिन कार का चालक तेज रफ्तार से भाग गया और इसी दौरान वह भी मौका देखकर भाग गया, बदमाश भी उसे मारने की धमकी दे रहे थे.

Exit mobile version