CG Board Exam Video Viral: सीजी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एग्जाम हॉल का वीडियो, 5 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

Five Government Employees Suspended: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां परीक्षा केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया.
CG Board Exam Video Viral

एग्जाम हॉल का वीडियो वायरल

Five Government Employees Suspended: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां परीक्षा केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. मामला भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र का है, जहां एक छात्रा डिजिटल कैमरा लेकर परीक्षा हॉल में पहुंच गई और वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया. जांच में केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई. इसके बाद 5 सरकारी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

  • दरअसल, महासमुंद जिले के परीक्षा केंद्र क्रमांक 171031 (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, भंवरपुर) में बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा और जांच में गंभीर चूक हुई थी.
  • नियमों को ताक पर रखकर एक छात्रा परीक्षा कक्ष के भीतर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (डिजिटल कैमरा) लेकर प्रवेश कर गई.
  • हैरानी की बात यह रही कि जांच के दौरान किसी भी कर्मचारी ने छात्रा को नहीं रोका.
  • छात्रा ने न केवल कैमरा अंदर ले जाकर परीक्षा की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया.

जानें कैसे खुली पोल?

जानकारी के मुताबिक, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महासमुंद की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने घोर लापरवाही बरती थी. उनकी भूमिका को संदिग्ध मानते हुए संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत इसे गंभीर कदाचार माना है. जिसके बाद 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- Jagdalpur Nizamuddin Special Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! जगदलपुर से सीधे हजरत निजामुद्दीन तक दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

ये 5 कर्मचारी सस्पेंड

  • गंगा प्रसाद पटेल – व्याख्याता (केंद्र अध्यक्ष)
  • अनिरूद्ध भोई – व्याख्याता (सहायक केंद्र अध्यक्ष)
  • दिनेश कुमार दास – व्याख्याता (सहायक केंद्र अध्यक्ष)
  • दुर्गाप्रसाद पटेल – सहायक शिक्षक एल.बी. (पर्यवेक्षक)
  • विजिया बुड़के – नियमित भृत्य

ज़रूर पढ़ें