बलरामपुर भाजपा में अंदरूनी असंतोष, पूर्व मंडल अध्यक्ष ने विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Balrampur: भाजपा में पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व महामंत्री भगवान दास केसरी ने जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है.
Bhagwan Das Keshari

पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व महामंत्री भगवान दास केसरी

Balrampur: भाजपा में पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व महामंत्री भगवान दास केसरी ने जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते पर पार्टी के पुराने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान व महत्व नहीं देने का आरोप लगाया गया है.

अपने ज्ञापन में भगवान दास केसरी ने लिखा…

भगवान दास केसरी ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वे लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने जनपद सदस्य, सभापति, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है. उनका कहना है कि पिछले चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में पूरी निष्ठा से काम किया, घर-घर जाकर प्रचार किया और चुनावी गतिविधियों में सहयोग के साथ आर्थिक संसाधन भी खर्च किए.

नजरअंदाज करने का आरोप

इसके बावजूद वर्तमान विधायक के चुनाव जीतने के बाद पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर नजरअंदाज किया जा रहा है. ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कार्यकर्ताओं को यह कहकर उपेक्षित किया जाता है कि वे पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के आदमी हैं. भगवान दास केसरी ने इसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठनात्मक परंपराओं के विपरीत बताया है.

उन्होंने जिला अध्यक्ष से मांग की है कि वाड्रफनगर एवं रघुनाथनगर मंडल में पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी जाएं तथा संगठन के भीतर संवाद और समन्वय स्थापित कर समाधान किया जाए.

दूसरी तरफ जिला पंचायत सदस्य अनुसूइया ने भी राजनीतिक और सरकारी कार्यक्रम में मंच पर जगह नहीं मिलने की बात कहते हुए कहा है कि पार्टी में उनकी भी उपेक्षा हो रही है जबकि पार्टी के लिए उन्होंने काम किया है.

जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने क्या कहा…?

इस पूरे मामले को लेकर बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल का कहना है कि उन्हें पूर्व मंडल अध्यक्ष का पत्र प्राप्त हुआ है. उन्हें बुलाकर चर्चा किया जाएगा, जरूरत पड़ेगा तो मौके पर पहुंचकर बातचीत की जाएगी उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बहुत भीड़ था और मंच में भी सीमित लोगों के बैठने की व्यवस्था थी इसकी वजह से उनकी नाराजगी हो सकती है उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई किसी का आदमी मनहीं है सभी भारतीय जनता पार्टी के आदमी है. मिल बैठकर समस्या दूर किया जाएगा.

📺 Vistaar News Live TV