CG News: ‘नक्सलवाद खत्म करने में ISRO का अहम रोल’, डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह मुक्त हो जाएगा प्रदेश

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार, केंद्रीय सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से बस्तर संभाग का नक्सलवाद 95 प्रतिशत खत्म हो गया है.
Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma (File Photo)

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा(File Photo)

CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलाद पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर है. छत्तीसगढ़ से नक्सलवार को खत्म करने को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने को लेकर इसरो(ISRO) ने अहम रोल निभाया है.

’31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा’

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार, केंद्रीय सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से बस्तर संभाग का नक्सलवाद 95 प्रतिशत खत्म हो गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डेड लाइन 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद पूरी तरह मुक्त हो जाएगा. नक्सलवाद के खत्म होने में इसरो, एनटीआरओ, आईटीबीपी और एनएसजी जैसी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है.

‘समाज ने खुले मन से पुनर्वासित लोगों को स्वीकार किया’

विजय शर्मा ने आगे कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने साल 2024 में घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म कर देंगे. उनकी डेडलाइन के तहत ही राज्य सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने की सुनियोजित योजना बनाई थी. पापाराव जैसे नक्सलियों ने मुख्यधारा में वापसी की है. बस्तर का समाज भी नक्सलियों के पुनर्वासित लोगों को स्वीकार कर रहा है.

95 प्रतिशत नक्सलवाद खत्म

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि बस्तर संभाग ही नहीं कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जैसे जिले भी जो नक्सलवाद से बुरी तरह प्रभावित थे, वो अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुके हैं. केंद्र और राज्य के सुरक्षा बलों के कारण ये संभव हो सका है. राजनीतिक इच्छा शक्ति और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस ने यह काम कर दिखाया.

ये भी पढे़ं: CG News: महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 1700 करोड़ की देश-विदेश की संपत्तियां अटैच

ज़रूर पढ़ें