National Film Awards: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, यामी गौतम एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

National Film Awards: कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्टर एक्टर पुरस्कार मिला है. वहीं, मलयालय फिल्म इंडस्ट्री के शानदार एक्टर ममूटी को ब्रह्मयुगम के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है. दोनों एक्टरों को संयुक्त रूप से चुना गया है.
kartik aryan and yami gautam

कार्तिक आर्यन और यामी गौतम

National Film Awards: भारतीय फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का शनिवार (18 जुलाई) को ऐलान कर दिया गया है. 72वें संस्करण के लिए चयनित कलाकारों और फिल्मों की सूची जारी की गई है. कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्टर एक्टर पुरस्कार मिला है. वहीं, मलयालय फिल्म इंडस्ट्री के शानदार एक्टर ममूटी को ब्रह्मयुगम के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है. दोनों एक्टरों को संयुक्त रूप से चुना गया है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है.

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की गहरी समझ के लिए संजीव श्रीवास्तव को बेस्ट फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार दिया गया है. साल 2024 को रिलीज हुई फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकार’ के डायरेक्टर रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया है.

‘श्रीकांत’ बेस्ट हिंदी फिल्म

स्पेशल मेंशन – चोला डोरा और सुई (हिंदी)
भद्रा काली नाटकम (मलयालम)
बेस्ट शॉर्ट फिल्म- हमसफर (मराठी)
बेस्ट तेलुगू फिल्म कमेटी कुल्लु
बेस्ट तमिल फिल्म – रायन
बेस्ट ओड़िया फिल्म- लहरी
बेस्ट मराठी फिल्म – मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी
बेस्ट मलयालम फिल्म – फेमिनिची फातिमा
बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म – श्रीकांत
बेस्ट बंगाली फिल्म – चलचित्र एखोन
बेस्ट कन्नड़ फिल्म – मिथिया
बेस्ट गुजरती फिल्म – मारान
बेस्ट गढ़वाली फिल्म – ढोली
बेस्ट असम फिल्म – जुईफूल
बेस्ट मणिपुरी फिल्म- सुनिता

मनोज मुंतशिर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार

बेस्ट कोरियोग्राफी – फिल्म- स्त्री 2 (आज की रात) विजय गांगुली
बेस्ट लिरिक्स – जाने दो (मनोज मुंतशिर)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
बेस्ट मेकअप – पी रवि कुमार (कमेटी कुल्लु)
बेस्ट कॉस्ट्यूम – दीपावली नूर और शीतल शर्मा (पुष्पा 2)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – कल्कि 2898 AD (नितिन चौधरी)
बेस्ट एडिटिंग – मानविर जसरोइतिया
बेस्ट साउंड डिजाइन – भूल भूलैया 3
बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर – बांद्रेड्डी सुकुमार (पुष्पा 2)
बेस्ट डायलॉग राइटर – वेंकी एटलुरी (लकी भास्कर)

ये भी पढ़ें: ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दूल्हा-दुल्हन और फैमिली ड्रामा के साथ कॉमेडी का दमदार तड़का

कैसे पूरी हुई चयन प्रक्रिया?

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए उन फिल्मों को शामिल किया गया है, जिन्हें सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 के बीच सर्टिफिकेट प्रदान किया था. विजेताओं और फिल्मों के सिलेक्शन के लिए 11 सदस्यों की जूरी थी. इसकी अध्यक्षता निर्माता जयराज ने की थी. वे साल 2012 में इसका हिस्सा रह चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें