लड़के से लड़की बना यह एक्टर, ट्रांसजेंडर बनने पर झेलीं गालियां, बोला- मेरी सेक्सुअलिटी से लोगों को क्या दिक्कत है

Actor Became Transgender Woman: हाल ही में रानी को-ही-नूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम प्रणित मोरे के शो में नजर आईं. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी, पहचान और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की.
Sushant Divgikar

लड़के से लड़की बने सुशांत दिवगीकर

Gender Transition Struggle Revealed: अनाया बांगर के बाद अब फेमस एक्टर और मॉडल सुशांत दिवगीकर ने भी ट्रांसजेंडर करा लिया है. सुशांत अब लड़के से लड़की बन चुके हैं. एक्टर को अब उनके नए नाम रानी को-ही-नूर से जाना जाएगा. ट्रांसजेंडर और नई पहचान के बाद सुशांत पहले से ज्यादा खुश हैं. सुशांत का जन्म भले ही लड़के के रूप में हुआ था, लेकिन वह बचपन से ही लड़की बनना चाहते थे. उन्होंने समाज और लोगों के तानों की परवाह किए बिना ट्रांसजेंडर कराकर खुद को बहुत खुश और अच्छा महसूस किया है.

लड़के से लड़की बना एक्टर

हाल ही में रानी को-ही-नूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम प्रणित मोरे के शो में नजर आईं. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी, पहचान और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की. जब प्रणित ने उनसे पूछा कि वह रानी को-ही-नूर कैसे बनीं, तो उन्होंने कहा कि उनका जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था. लेकिन उनका मानना है कि जिंदगी केवल एक बार मिलती है, इसलिए इंसान को वही करना चाहिए जिससे उसे खुशी मिले और वह खुद को सहज महसूस करे.

इसके बाद सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया. रानी ने कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बांद्रा में रहती हैं और उन्हें यह भी नहीं पता होता कि कौन व्यक्ति किसी कोने में बैठकर या किसी और का वाई-फाई इस्तेमाल करके उन्हें मैसेज भेज रहा है.

ट्रोलिंग के बाद क्या बोले सुशांत दिवगीकर?

रानी ने आगे कहा कि उनकी कम्युनिटी को अक्सर सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है. हालांकि, उनका मानना है कि जो लोग अपनी पहचान और अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर आत्मविश्वास में होते हैं, वे दूसरों को ट्रोल नहीं करते. उन्होंने बताया कि कई लोग सार्वजनिक रूप से कमेंट्स में बुरा-भला कहते हैं, लेकिन बाद में डीएम में अलग तरह से बात करते हैं. इससे उन्हें लगता है कि शायद ऐसे लोग खुद अपनी पहचान को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं.

ये भी पढ़ें-लड़की बनने के बाद पुरुषों की तलाश में अनाया बांगर, क्रिकेटर्स से फ्लर्ट पर दिया मजेदार जवाब

लड़का और लड़की से कोई फर्क नहीं पड़ता

उन्होंने यह भी कहा कि वह लड़का हैं या लड़की इससे किसी और को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए. यह उनकी पर्सनल लाइफ का हिस्सा है. सुशांत दिवगीकर ने रानी को-ही-नूर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और वह अपनी शर्तों पर जीवन जी रही हैं. आज उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने काम के जरिए लगातार सफलता हासिल कर रही हैं.

ज़रूर पढ़ें