Bhooth Bangla Trailer Release: 14 साल बाद अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की वापसी, ‘भूत बंगला’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Bhooth Bangla Trailer Release: ट्रेलर देखकर 'भूल भुलैया' की यादें ताजा हो गई हैं. जहां अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज में दिख रहे हैं. फिल्म में वामिका गब्बी के साथ उनकी जोड़ी शानदार लग रही है, वहीं राजपाल यादव और परेश रावल कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं.
bhooth bangla

भूत बंगला का ट्रेलर हुआ रिलीज

Bhooth Bangla Trailer Release: लंबे समय के इंतजार के बाद अक्षय कुमार की हॉरर फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में 14 साल के लंबे अंतराल के बाद फेमस जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक बार फिर साथ नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और वे फिल्म देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. सोमवार 6 अप्रैल को ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. ट्रेलर में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया.

ट्रेलर रिलीज को लेकर था सस्पेंस

‘भूत बंगला’ के ट्रेलर को लेकर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था. पहले इसे 27 मार्च और फिर 30 मार्च को रिलीज होना था, लेकिन दोनों तारीखों पर ट्रेलर न आने से फैंस का इंतजार और बढ़ गया. आखिरकार मेकर्स ने इसे आज रिलीज कर दिया है, जो बहुत मजेदार लग रहा है. जहां फिल्म के टीजर ने फैंस को किरदारों से रूबरू कराया था, वहीं इस ट्रेलर ने फिल्म की कहानी की एक गहरी झलक दिखाई है.

कैसा है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर?

ट्रेलर देखकर ‘भूल भुलैया’ की यादें ताजा हो गई हैं. जहां अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज में दिख रहे हैं. फिल्म में वामिका गब्बी के साथ उनकी जोड़ी शानदार लग रही है, वहीं राजपाल यादव और परेश रावल कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं.

ट्रेलर से साफ है कि अक्षय कुमार फिर से हॉरर-कॉमेडी में धमाल मचाने वाले हैं. ‘वधुसुर’ की इस दिलचस्प कहानी ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और अब वे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्म ‘भूत बंगला’ में कौन-कौन नजर आएंगे?

फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ बेहतरीन कलाकारों की एक बड़ी टीम नजर आएगी. इसमें तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ-साथ असरानी, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-अचानक पीएम मोदी के गांव क्यों पहुंच गए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार?

फिल्म ‘भूत बंगला’ कब रिलीज होगी?

पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई. अब फैंस के उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने 16 अप्रैल को रात 9:00 बजे से फिल्म के स्पेशल पेड प्रीव्यू शो रखने का फैसला किया है.

ज़रूर पढ़ें