अनन्या पांडे की कजिन ने लॉस एंजिल्स में खरीदी आलीशान हवेली, सालों बाद पूरा हुआ सपना
अलाना पांडे लॉस एंजिल्स घर
Alanna Panday lavish House: अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे जो एक मॉडल और व्लॉगर हैं. अपनी निजी जिंदगी की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर देती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. अलाना और उनके पति आइवर मैक्रे ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया) में अपना एक नया घर खरीदा है, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है.
अलाना ने विदेश में खरीदा आलीशान घर
अलाना ने इंस्टाग्राम पर अपने पति और बेटे के साथ एक फोटो शेयर की और गर्व से बताया कि अब वे घर के मालिक बन गए हैं. उन्होंने लिखा कि लगभग डेढ़ साल की लंबी तलाश के बाद उन्हें आखिरकार लॉस एंजिल्स में अपना मनपसंद घर मिल गया है.

अलाना ने बताया कि शुरुआत में वे एक पूरी तरह से सजा-धजा और नया घर ढूंढ रहे थे, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उनका परफेक्ट घर अभी बना ही नहीं है, क्योंकि उसे उन्हें खुद अपनी पसंद से तैयार करना था.
अलाना पांडे घर के बारे में क्या बताया?
अलाना ने बताया कि आखिरकार उन्हें एक शानदार 5 बेडरूम वाला घर मिल गया, जिसे बस थोड़े से बदलावों और प्यार की जरूरत थी. उन्होंने इसे अपने सपनों के हिसाब से सजाने का फैसला किया है. पिछले तीन महीने उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे, जिसमें उन्हें धूल-मिट्टी के बीच घर के रेनोवेशन से जुड़े कई कड़े फैसले लेने पड़े.

हालांकि, काम अभी शुरू ही हुआ है और वे अपने इस घर को ‘ड्रीम होम’ बनाने के सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं. वे इसे अपने परिवार के बढ़ने के लिए एक बेहतरीन जगह मानती हैं और इस नई शुरुआत से बेहद खुश हैं.
ये भी पढ़ें-शादी के बाद विजय-रश्मिका की जोड़ी फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस अपकमिंग फिल्म में साथ नजर आएगा कपल
अलाना की शादी कब और किसके साथ हुई?
आइवर मैक्रे एक अमेरिकी फोटोग्राफर और फिल्म निर्देशक हैं. अलाना और आइवर ने 16 मार्च 2023 को मुंबई के ताज महल पैलेस में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ एक भव्य शादी की थी. अपनी शादी के बंधन में बंधने से पहले यह जोड़ा काफी समय तक लॉस एंजिल्स में लिव-इन रिलेशनशिप में रहा था. उनकी पहली मुलाकात 2019 में एक हैलोवीन पार्टी में हुई थी, जिसके बाद उनका रिश्ता गहरा होता गया.