अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘AA22xA6’ का नाम बदला, फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फैंस हुए एक्साइटेड

Allu Arjun New Movie: अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म में नजर आने वाली हैं. पहले इस प्रोजेक्ट का नाम AA22xA6 रखा गया था, लेकिन मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के इस टाइटल को बदलकर 'राका' (Raaka) रख दिया है.
allu arjun first look

अल्लू अर्जुन फर्स्ट लुक

Allu Arjun New Movie: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का आज जन्मदिन है और उन्होंने इस खास मौके पर अपने फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया है. एक बार फिर अल्लू अर्जुन बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘AA22’ का नाम घोषित करने के साथ ही इसका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया है. एक्टर अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

फिल्म ‘AA22xA6’ का नाम बदला

अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म में नजर आने वाली हैं. पहले इस प्रोजेक्ट का नाम AA22xA6 रखा गया था, लेकिन मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के इस टाइटल को बदलकर ‘राका’ (Raaka) रख दिया है.

राका का फर्स्ट लुक आउट

सन पिक्चर्स ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है. पोस्ट में लिखा है कि ‘AA22xA6’ का नाम बदल दिया गया है और अब इसका नाम ‘RAAKA’ हो गया है. आगे उसमें लिखा है, ‘खुद को ऐसी दुनिया के लिए तैयार करें, जो हर सीमा से परे है.’

सन पिक्चर्स द्वारा जारी किया गया यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और देखते ही देखते मिनटों में इसे लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल गए हैं.

अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक कैसा है?

अब बात करें अल्लू अर्जुन के फर्स्ट लुक की तो फिल्म ‘राका’ के पोस्टर में अल्लू अर्जुन को बहुत ही करीब से दिखाया गया है. उनके सिर पर आधे-अधूरे बाल दिखाई दे रहे हैं. बड़े नुकीले नाखूनों के साथ जानवर जैसे पंजों से छिपा आधा चेहरा नजर आ रहा है. इसके अलावा, खतरनाक तरीके से झांकती हुई आंखे दिखाई दे रही हैं. अल्लू का यह फर्स्ट लुक बहुत ही डरावना लग रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे किसी हॉरर फिल्म में अल्लू अर्जुन रोल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-पहले पति से तलाक, फिर शादी के लिए बदला धर्म, अब 3 साल के बेटे को सिखा रही नमाज, इमोशनल हुई एक्ट्रेस

भेड़िया बना पुष्पा

अल्लू के इस लुक को ‘भेड़ियानुमा’ नाम दिया गया है. वह पहले से ही ‘पुष्पा’ लुक के अंदाज में छाए हुए थे, अब ‘राका’ के इस लुक में उनका क्रेज देखने को मिल रहा है. पोस्टर अपलोड होते ही फैंस इस फिल्म को देखने के लिए अब बेताब हो रहे हैं और इस इंतजार में हैं कि फिल्म को थिएटर में कब देख सकेंगे.

फिल्म ‘राका’ में अल्लू अर्जुन फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. फर्स्ट लुक रिलीज होने से पहले, मंगलवार को प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने पोस्टर रिलीज की जानकारी देते हुए लिखा था. ‘तैयार हो जाइए धमाके के लिए, टाइटल पोस्टर कल सुबह 11 बजे’. मेकर्स ने एक और अलग तरह का पोस्टर भी शेयर किया है.

ज़रूर पढ़ें