‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर रिलीज होते ही भड़के यूजर्स

Anjali Arora As Sita Ramayan: इस दूसरी फिल्म का नाम 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' है. बता दें कि इस फिल्म में एक्टर देव शर्मा श्री राम के रोल में नजर आएंगे, वहीं TikTok से फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा माता सीता के किरदार में नजर आएंगी.
Kacha Badam Girl Ramayan Teaser

अंजली अरोड़ा की फिल्म रामायण का टीजर आउट

Anjali Arora Sita Role Controversy: रणबीर कपूर की आगामी पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लगभग 4 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं दर्शक भी इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक तरफ जहां नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री से लेकर चारों तरफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ अब भगवान राम की जीवनगाथा पर आधारित एक और फिल्म बनने जा रही है.

इस दूसरी फिल्म का नाम ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ है. बता दें कि इस फिल्म में एक्टर देव शर्मा श्री राम के रोल में नजर आएंगे, वहीं TikTok से फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. जैसे ही मेकर्स द्वारा इस दूसरी फिल्म के बारे में जानकारी दी गई, वैसे ही फिल्म की कास्टिंग को लेकर चारों तरफ चर्चाएं तेज हो गई हैं.

टीजर में क्या दिखाया गया है?

हाल ही में मेकर्स ने देव शर्मा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि टीजर की शुरुआत सीता स्वयंवर से होती है, जिसमें राम और सीता एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं.

इसके बाद टीजर में राम, सीता और लक्ष्मण को वनवास जाते हुए दिखाया गया है. फिर सीता भगवान राम से अलग हो जाती हैं, जिसके बाद अंत में एक डायलॉग सुनाई देता है. इसमें माता सीता कहती हुई दिखाई दे रही हैं, “सीता सिर्फ राम की है रावण! या तो सीता अपने स्वामी के साथ जाएगी या वियोग में अपने प्राण त्याग देगी.” टीजर रिलीज होने के बाद इस पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं.

दर्शकों ने टीजर में पकड़ी भूल

देव शर्मा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के टीजर में अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रोल में देख सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और दर्शकों को उनका यह लुक पसंद नहीं आ रहा है. इसके अलावा, टीजर में ‘कृष्णाय वासुदेवाय हरये…’ मंत्र बजने पर दर्शकों ने मेकर्स की एक बड़ी भूल पकड़ ली है. लोगों का कहना है कि जब भगवान श्रीराम के बाद श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, तो फिर रामायण काल में उनसे जुड़े इस मंत्र को कैसे शामिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-पान मसाला विज्ञापन पर शाहरुख-अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, मांगा जवाब

‘पब्लिसिटी का जरिया नहीं बनाना चाहिए

दूसरी तरफ दर्शक माता सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा को देखकर इसे आस्था के साथ मजाक बताकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा, ‘क्या यह सच है?’ तो दूसरे ने कमेंट किया कि माता सीता का किरदार गरिमा और संवेदनशीलता की मिसाल है, इसे केवल पब्लिसिटी का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए.

ज़रूर पढ़ें