‘मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार देना…’, इंस्टाग्राम लाइव में रो पड़े UK07 Rider अनुराग डोभाल, वीडियो वायरल

Anurag Dobhal Suicide Attempt: अनुराग डोभाल हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए, जहां वह अपनी पारिवारिक समस्या को लेकर काफी दुखी और मानसिक तनाव में दिखे. उन्होंने भावुक होकर अपनी मां से अगले जन्म में प्यार मिलने की बात कही और अपने भाई कलम को अपनी इस हालत का जिम्मेदार ठहराया.
Anurag Dobhal

अनुराग डोभाल

Anurag Dobhal Suicide Attempt: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. पहले से ही अपने पारिवारिक विवादों के कारण चर्चा में चल रहे अनुराग का अब एक एक्सीडेंट वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, जब वह सोशल मीडिया पर लाइव थे उसी वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है.

अनुराग ने की सुसाइड करने की कोशिश

अनुराग डोभाल हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए, जहां वह अपनी पारिवारिक समस्या को लेकर काफी दुखी और मानसिक तनाव में दिखे. उन्होंने भावुक होकर अपनी मां से अगले जन्म में प्यार मिलने की बात कही और अपने भाई कलाम को अपनी इस हालत का जिम्मेदार ठहराया.

लाइव वीडियो के दौरान उनकी कार बहुत स्पीड में थी और वे आत्मघाती बातें कर रहे थे. उन्होंने ‘फाइनल गुडबाय’ कहते हुए अपनी गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जिसके कारण उन्हें चोटें आई हैं.

5 बार पलटी अनुराग की कार

रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए इस भीषण हादसे में अनुराग डोभाल अपनी फॉर्च्यूनर कार में अकेले थे. दिल्ली जाते समय उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कम से कम पांच बार पलटी, जिससे गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई. अनुराग ड्राइवर सीट के पीछे फंस गए थे और जब लोगों ने उन्हें बाहर निकालने के लिए दरवाजा खोला तो वे मानसिक रूप से बेहद टूटे हुए थे और कह रहे थे कि उन्हें मरने दिया जाए क्योंकि उनके परिवार ने उन्हें छोड़ दिया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस जानलेवा एक्सीडेंट के बावजूद उन्हें केवल मामूली चोटें और खरोंचें आई हैं और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

ये भी पढ़ें-Badshah Song Controversy: रैपर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, ‘टरीरी’ सॉन्ग को लेकर विवाद के बाद FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

अनुराग के फैंस हुए परेशान

अनुराग के एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है, जिससे उनके चाहने वाले परेशान हैं. अच्छी बात यह है कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है और सिर्फ कुछ खरोंचें आई हैं. वीडियो में उनके द्वारा कही गई बातों की वजह से लोग इसे खुदकुशी की कोशिश मान रहे हैं. हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है.

ज़रूर पढ़ें