Vistaar NEWS

अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ हुआ बड़ा ऑनलाइन स्कैम, क्रेडिट कार्ड से उड़े 87 हजार रुपये

Archana Puran Singh Son

अर्चना पूरन सिंह और उनके बेटे

Archana Puran Singh Son Credit Card Scam: आजकल ऑनलाइन ठगी बहुत बढ़ गई है और आए दिन लोग इसका शिकार होकर लाखों रुपये गंवा रहे हैं. हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी भी साइबर फ्रॉड का शिकार बन गए. एक स्कैम में फंसने की वजह से आयुष्मान के क्रेडिट कार्ड से अचानक 87 हजार रुपये कट गए.

स्कैम का कैसे शिकार हुए अर्चना के बेटे?

आयुष्मान ने एक वेबसाइट पर फ्री ट्रायल के लालच में अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी डाल दी थी. उन्हें भरोसा दिया गया था कि पहले हफ्ते कोई फीस नहीं कटेगी, लेकिन उनके साथ धोखा हो गया. उनके बड़े भाई आर्यमन सेठी के व्लॉग के अनुसार, कार्ड की डिटेल शेयर करते ही आयुष्मान के बैंक खाते से तुरंत 80,000 रुपये निकल गए.

क्या डूबे हुए पैसे वापस मिले?

आयुष्मान के पैसे कटने के बाद अर्चना और उनके परिवार ने क्रेडिट कार्ड को बंद कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए. इस पर उनके पिता परमीत सेठी और भाई तो मज़ाक कर रहे थे, लेकिन मां अर्चना पूरन सिंह बहुत चिंतित थीं. फैंस ने भी इस धोखाधड़ी से निपटने में उनकी काफी मदद की. आखिरकार सबकी कोशिशें सफल रहीं और आयुष्मान को उनके डूबे हुए पैसे वापस मिल गए.

ये भी पढ़ें-फिर धमाल मचाएगी 3 idiots के रैंचो-राजू और फरहान की जोड़ी, आमिर खान ने दी बड़ी अपडेट

पहले भी शिकार हो चुके हैं आयुष्मान

आर्यमन ने पहले बताया था कि आयुष्मान कई बार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं और मज़ाक में उन्हें स्कैमर्स का ‘पक्का ग्राहक’ कहा. अर्चना का परिवार मुश्किल समय में भी हंसी-मज़ाक करना जानता है, जिसके कारण लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं. काम की बात करें तो अर्चना पिछली बार राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ में दिखी थीं, जिसे दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया, लेकिन वे जल्द ही कपिल शर्मा के शो में फिर से जज के रूप में वापसी करेंगी.

Exit mobile version