Ramayana: कल रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 115 करोड़

Ranbir Kapoor Ramayana Movie Releas: मंगलवार तक फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से 32.59 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म के 20,159 शो में 8.16 लाख टिकट बिक चुके हैं. कुल ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही है. फिल्म के अब तक 50 शो हाउसफुल हो चुके हैं.
ramayan

रामायण फिल्म

Ramayana Advance Booking Collection: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है. यह फिल्म कल 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे थे. इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर साउथ के कई बड़े दिग्गज एक्टर और एक्ट्रेस नजर आने वाले हैं. रणबीर कपूर की राम का किरदार और यश का रावण का रोल हर किसी को पसंद आ रहा है. रामायण की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू हुआ थी, जहां देश-दुनिया में जमकर टिकट बिके. आइए जानते हैं कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 4 हजार करोड़ की फिल्म रामायण ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है.

एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ का जलवा

मंगलवार तक फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से 32.59 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म के 20,159 शो में 8.16 लाख टिकट बिक चुके हैं. कुल ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही है. फिल्म के अब तक 50 शो हाउसफुल हो चुके हैं. घरेलू बाजार में पहले चार दिनों की एडवांस बुकिंग का ग्रॉस कलेक्शन 75.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग

  • फिल्म की विदेशों में एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है.
  • इसके साथ ही वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड की एडवांस बुकिंग 115 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.
  • इसमें सबसे बड़ा योगदान नॉर्थ अमेरिका का है. 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रीमियर से फिल्म ने 1.20 मिलियन डॉलर यानी करीब 11.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
  • अमेरिका में वीकेंड की प्री-सेल्स करीब 3 मिलियन डॉलर यानी 28.45 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
  • फिल्म का टारगेट विदेशों में ओपनिंग वीकेंड पर 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 189.62 करोड़ रुपये का कारोबार करना है.

फिल्म की कहानी

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण भगवान राम के जीवन पर आधारित है. इसमें अयोध्या से वनवास, सीता हरण और लंका युद्ध की पूरी कहनी दिखाई गई है. फिल्म को दो पार्ट में बनाया गया है और पहले पार्ट में राम और सीता की कहानी पर फोकस किया गया है. इसे बेहद भव्य तरीके से और VFX के साथ फिल्माया गया है.

ज़रूर पढ़ें