फिर धमाल मचाएगी 3 idiots के रैंचो-राजू और फरहान की जोड़ी, आमिर खान ने दी बड़ी अपडेट
3 इडियट्स का सेकंड पार्ट रिलीज होगा
3 Idiots Sequel: आमिर खान ने कन्फर्म कर दिया है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल आने वाला है. इसे फिर से राजकुमार हिरानी ही डायरेक्ट करेंगे. आमिर के मुताबिक, फिल्म की कहानी लिखी जा रही है और यह बहुत शानदार होगी. सालों बाद रैंचो, राजू और फरहान की जोड़ी को दोबारा साथ देखना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है.
10 साल आगे की होगी कहानी
फिल्म के सीक्वल की कहानी पहले पार्ट के 10 साल बाद की होगी. इसमें आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर एक बार फिर साथ नजर आएंगे. फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. आमिर ने बताया कि इसकी कहानी काफी मजेदार और अनोखी होगी, जो पुरानी यादों को ताजा करते हुए कुछ नया दिखाएगी.
फुंसुख वांगडू की वापसी पर आमिर काफी उत्साहित
आमिर खान ‘फुंसुख वांगडू’ का रोल दोबारा निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि राजकुमार हिरानी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जो सुनने में बहुत प्रभावशाली और अलग है. ‘सितारे जमीन पर’ से वापसी के बाद आमिर का ‘3 इडियट्स’ जैसे बड़े ब्रांड से जुड़ना उनके और फैंस दोनों के लिए बहुत बड़ा मौका है.
ये भी पढ़ें-घर नहीं रहस्यों का पिटारा था वो मकान! नेटफ्लिक्स की इस सीरीज ने खोल दी बुराड़ी कांड की खौफनाक फाइलें
‘3 इडियट्स’ की ऐतिहासिक सफलता
2009 में आई ‘3 इडियट्स’ सिर्फ एक मूवी नहीं बल्कि भारतीय शिक्षा सिस्टम पर एक सांस्कृतिक क्रांति थी. चेतन भगत की किताब पर बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचा और 3 नेशनल अवॉर्ड्स जीते. इसके ‘वायरस’ और ‘चतुर’ जैसे किरदार आज भी मशहूर हैं. अब देखना होगा कि क्या इसका सीक्वल भी ‘ऑल इज वेल’ वाला वही पुराना जादू फिर से बिखेर पाएगा.